फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: जम्मू-अखनूर फोर लेन का काम नौ वर्ष बाद भी अधूरा

विज्ञापन
jammu kashmir news
अखनूर। जम्मू-अखनूर फोरलेन परियोजना का काम नौ साल बाद भी अधूरा है। पिछले कई महीनों से ठेकेदार ने निर्माण कार्य बंद कर रखा है। इस परियोजना के तीसरे पैकेज में गणेश विहार से थाती चौक के बीच कई जरूरी पुलों का निर्माण लंबित है। गणेश विहार से थाती चौक तक इस निर्माणाधीन सड़क पर कई जगह सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जिससे रोज सफर करने वाले यात्रियों और विशेष रूप से मरीजों को बहुत परेशानी हो रही है। गड्ढों से कई हादसे भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस 26.35 किलोमीटर लंबी सड़क परियोजना का वास्तविक कार्य 2018 में शुरू किया गया था, हालांकि इसे 2015 में प्रधानमंत्री विकास पैकेज परियोजनाओं के तहत स्वीकृत किया गया था। यह परियोजना जम्मू के भगवती नगर/नहर हेड से लेकर अखनूर शहर के पास नए कंक्रीट चिनाब पुल के पास थाती चौक तक की है, जो बायपास सड़क के साथ स्थित है। इस परियोजना में केनाल हेड से गणेश विहार तक फ्लाईओवर बनाकर लोगों को समर्पित कर दिया गया है। वहीं भगवती नगर से कैनाल हेड तक का काम अभी जारी है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, 1345 करोड़ रुपये की इस परियोजना को राष्ट्रीय राजमार्ग-144-ए घोषित किया गया है, लेकिन यह अभी भी पूरा होने के करीब नहीं है। निर्माण कार्य को चरणों में लिया गया था, लेकिन ठेकेदार द्वारा धीमी गति के कारण कई स्थानों पर काम अभी भी शुरू नहीं हो पाया है। इससे परियोजना में देरी हो रही है। डुमी चौक के पास रणबीर नहर पर पुल का काम पिछले एक वर्ष से बंद है, जबकि पांच अन्य पुलों पर काम बहुत धीमी गति से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नल सूरज सिंह सांगवान, जनरल मैनेजर (प्रोजेक्ट), एनएचआईडीसीएल ने बताया कि ठेकेदार द्वारा कार्य में विलंब करने पर उसकी कुछ पेमेंट काटी गई थी। इसके बाद ठेकेदार ने पिछले कई महीनों से कार्य बंद कर रखा है। इस मामले में केंद्रीय अधिकारियों व केंद्रीय मंत्री तक को इस मामले की जानकारी दी गई है। अधिकारियों व ठेकेदार के बीच कई राउंड की चर्चा के बाद ठेकेदार को कुछ रियायत देकर फिर से काम शुरू करने के लिए कहा गया है, लेकिन कार्य शुरू नहीं किया गया। उन्होंने कहा को अगर ठेकेदार कार्य शुरू करता है तो यह परियोजना 31 दिसंबर 2024 तक पूरा हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed