फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: NC PDP raised issue of early elections in front of Election Commission

Jammu Kashmir: नेकां-पीडीपी ने चुनाव आयोग के समक्ष जल्द चुनाव का उठाया मुद्दा

Tue, 17 Jan 2023 11:43 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 17 Jan 2023 11:43 AM IST
सार

पीडीपी के मुख्य प्रवक्ता सुहैल बुखारी ने बताया कि पिछले कई वर्षों से लोगों को मताधिकार से वंचित रखा गया है। पहले परिसीमन तथा मतदाता सूची न बनने का बहाना बनाया जाता था, लेकिन अब सारी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं।  

विज्ञापन
Jammu Kashmir: NC PDP raised issue of early elections in front of Election Commission
उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और फारूक अब्दुल्ला - फोटो : फाइल

विस्तार

जम्मू-कश्मीर की प्रमुख विपक्षी पार्टियों नेकां और पीडीपी ने राज्य में विधानसभा चुनाव में देरी पर चुनाव आयोग के समक्ष सवाल उठाए। आयोग की ओर से बुलाई गई बैठक में दोनों पार्टियों ने हिस्सेदारी करते हुए हुए कहा कि राज्य के मतदाताओं को उनके मत डालने के अधिकार से वंचित रखा जा रहा है। प्रदेश में लोकतांत्रिक सरकार की स्थापना की जानी चाहिए।

विज्ञापन


रिमोट वोटिंग पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में भाग लेने वाली पीडीपी के मुख्य प्रवक्ता सुहैल बुखारी ने बताया कि पार्टी ने कहा कि आयोग का उद्देश्य नेक है, लेकिन प्रदेश के लोग यह सोचते हैं कि उनके लिए क्या है। पिछले कई वर्षों से लोगों को मताधिकार से वंचित रखा गया है। पहले परिसीमन तथा मतदाता सूची न बनने का बहाना बनाया जाता था, लेकिन अब सारी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं। दावा किया कि अब केवल वे चुनाव नहीं चाहते हैं, यही एक मात्र बहाना रह गया है। बुखारी ने बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि मौसम तथा सुरक्षा परिदृश्य बेहतर होते ही जम्मू कश्मीर में जल्द से जल्द चुनाव कराए जाएंगे। 
विज्ञापन


जम्मू से पीडीपी के दो नेताओं राजिंद्र मन्हास और सतपाल चाढ़क ने भी हिस्सा लिया। नेशनल कांफ्रेंस के कोषाध्यक्ष ने पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हुए कहा कि पार्टी ने केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर अनिश्चितता के माहौल का मुद्दा उठाया। कहा कि जब सरकार प्रवासियों को मताधिकार की सुविधा के लिए प्रयासरत है तो प्रदेश की 1.40 करोड़ की आबादी को इससे क्यों वंचित रखा जा रहा है। जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव में हो रही देरी पर चुनाव आयोग को जवाब देना चाहिए। उन्होंने प्रदेश में जल्द विधानसभा चुनाव करवाए जाने की मांग भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed