{"_id":"63fcf74c8153abd4eb03a8f8","slug":"jammu-kashmir-muslims-gave-shoulder-to-sanjay-sharma-bier-who-lost-his-life-in-terrorist-attack-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: आतंकी हमले में जान गंवाने वाले संजय शर्मा की अर्थी को मुस्लिमों ने दिया कंधा, एकत्र की लकड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: आतंकी हमले में जान गंवाने वाले संजय शर्मा की अर्थी को मुस्लिमों ने दिया कंधा, एकत्र की लकड़ियां
Tue, 28 Feb 2023 12:03 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 28 Feb 2023 12:03 AM IST
सार
संजय शर्मा का परिवार अच्छन गांव में रहने वाला एकमात्र कश्मीरी पंडित परिवार है। स्थानीय निवासी मुदस्सिर अहमद ने कहा, जब हमें संजय की हत्या की खबर मिली तो पैरों तले जमीन ही खिसक गई थी।
विज्ञापन
आतंकी घटना में मारे गए संजय शर्मा
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलवामा जिले के अच्छन गांव में आतंकी हमले में मारे गए कश्मीरी पंडित संजय शर्मा का सोमवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान मुस्लिम पड़ोसियों ने भाईचारे की मिसाल पैदा की।
विज्ञापन
उन्होंने संजय शर्मा के अंतिम संस्कार में परिवार की तरह मदद की। उन्होंने संस्कार के लिए लकड़ियों की व्यवस्था की और अर्थी को भी कंधा दिया। संजय शर्मा का परिवार अच्छन गांव में रहने वाला एकमात्र कश्मीरी पंडित परिवार है।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी मुदस्सिर अहमद ने कहा, जब हमें संजय शर्मा की हत्या की खबर मिली तो पैरों तले जमीन ही खिसक गई थी। यह सुनकर हम तुरंत घर की तरफ दौड़े और संजय के परिवार वालों को संभाला।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गांव में संजय शर्मा के परिवार से सभी के मधुर रिश्ते हैं। वहीं, संजय के रिश्तेदारों ने कहा कि गांव के मुसलमान हमेशा मुश्किल और जरूरत के समय उनकी मदद करते हैं।