फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Monsoon may reach in early July weather of next seven days

Jammu Kashmir Monsoon: जम्मू कश्मीर में जुलाई के शुरू में पहुंच सकता है मानसून, जानें कैसा रहेगा सात दिन मौसम

Mon, 24 Jun 2024 12:53 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 24 Jun 2024 12:53 PM IST
सार

प्रदेश में 24 से 28 जून तक लगभग मौसम साफ रहेगा, जिससे पारे में उछाल आएगा। 29 जून से मौसम में बदलाव के साथ कुछ हिस्सों में आसमान से पानी बरसेगा।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Monsoon may reach in early July weather of next seven days
जम्मू कश्मीर में मानसून - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में जुलाई के शुरू में मानसून दस्तक दे सकता है। हालांकि मानसून सामान्य से थोड़ी देरी से चल रहा है, लेकिन बरसात के साथ मौसम में बदलाव आएगा। प्रदेश में 24 से 28 जून तक लगभग मौसम साफ रहेगा, जिससे पारे में उछाल आएगा। 
विज्ञापन


29 जून से मौसम में बदलाव के साथ कुछ हिस्सों में आसमान से पानी बरसेगा। इस बीच सोमवार को जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों को छोड़कर अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने से गर्मी ने रंग दिखाया। हालांकि रविवार को पुंछ में बारिश हुई।
विज्ञापन


जम्मू में सुबह से ही गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया। दोपहर तक सीधी धूप में बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा था। जम्मू में रविवार को मौसम साफ रहने से दिन के पारे में सामान्य से 3.4 डिग्री चढ़कर 41.0 और न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 32.0, बटोत में 29.8, कटड़ा में 38.0 और भद्रवाह में 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में भी मौसम साफ रहा। राजधानी श्रीनगर में अधिकतम तापमान 29.5 और न्यूनतम 15.7, पहलगाम में अधिकतम 25.2 व न्यूनतम 9.6 और गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 18.4 तथा न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल औसतन से कम हुई थी बारिश

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में वर्ष 2023 में मानसून 24 जून को पहुंच गया था। इससे पहले वर्ष 2022 में 30 और 2021 में 17 दिन पहले जून के मध्य में पहुंचा था। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2023 में जून से सितंबर की अवधि में कश्मीर संभाग में औसतन सामान्य 223.26 मिलीमीटर बारिश के बजाय 207.49 और जम्मू संभाग में औसतन 738.62 मिलीमीटर के बजाय 675.94 मिलीमीटर बारिश हुई थी। जम्मू-कश्मीर में सामान्य तौर पर मानसून 15 सितंबर तक सक्रिय रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed