फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Moderate to heavy rain possible on March 1 and 2, Kargil airlifted 388 citizens

जम्मू कश्मीर: एक और दो मार्च को सामान्य से भारी बारिश संभव, कारगिल एयरलिफ्ट किए 388 नागरिक

Mon, 27 Feb 2023 04:56 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 27 Feb 2023 04:56 PM IST
सार

पहलगाम में दिन का अधिकतम तापमान 12. 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ हैं। जम्मू जिले में दिन का अधिकतम तापमान करीब तीन डिग्री की उछाल के साथ 26. 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Moderate to heavy rain possible on March 1 and 2, Kargil airlifted 388 citizens
लेह से यात्रियों को किया गया एयरलिफ्ट - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू में सोमवार को मौसम साफ रहा है। हालांकि रविवार को प्रदेश के कुछ एक जिलों में ही हल्की बूंदा बांदी हुई। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के अनुसार एक और दो मार्च को सामान्य से भारी बारिश संभव है। काजीगुंड में 0. 7 एमएम, पहलगाम में 1. 2 एमएम, कुपवाड़ा में 0. 3, बटोत में 2. 0 एमएम बारिश रिकार्ड हुई है।

विज्ञापन


जम्मू जिले में भी हल्की बूंदा बांदी हुई। हालांकि प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मौसम दोपहर तक साफ हो गया और धूप भी खिली। तापमान की बात करें तो अधिकतर जिलों में सामान्य से ज्यादा तापमान रिकार्ड हुआ है। श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहकर 14. 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पहलगाम में दिन का अधिकतम तापमान 12. 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ हैं ताकि सामान्य से करीब चार डिग्री ज्यादा है। जम्मू जिले में दिन का अधिकतम तापमान करीब तीन डिग्री की उछाल के साथ 26. 7 िउग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। श्री माता वैष्णों देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब पांच डिग्री के उछाल के साथ 25. 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिकों को जम्मू से लेह पहुंचाया

वायुसेना ने रविवार को कारगिल के सैकड़ों नागरिकों को जम्मू से एयरलिफ्ट कर लेह पहुंचाया। बर्फबारी के चलते कारगिल श्रीनगर राजमार्ग बंद हो चुका है। इसकी वजह से कारगिल और लेह के लोगों का जम्मू आना जाना बंद है। इसके चलते भारतीय सेना द्वारा जम्मू से कारगिल तक निशुल्क सेवा शुरू की गई है।



रविवार को आईएल 78 दो विमान जम्मू के तकनीकी एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से कारगिल के लिए 388 नागरिकों को एयरलिफ्ट किया गया। सेना की तरफ से आपनेशन सद्धभावना के तहत इन लोगों को एयरलिफ्ट किया गया। राजमार्ग बंद होने के चलते कारगिल और लेह के सैकड़ों लोग जम्मू में फंसे हुए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed