{"_id":"644c081c18e406717404ba36","slug":"jammu-kashmir-mobile-found-in-shop-changing-room-in-baramulla-shopkeeper-arrested-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: बारामुला में दुकान के चेंजिंग रूम में मिला मोबाइल, नाबालिग की शिकायत के बाद दुकानदार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: बारामुला में दुकान के चेंजिंग रूम में मिला मोबाइल, नाबालिग की शिकायत के बाद दुकानदार गिरफ्तार
Sat, 29 Apr 2023 12:55 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बारामुला
अमर उजाला नेटवर्क, बारामुला
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 29 Apr 2023 12:55 AM IST
सार
पुलिस ने आरोपी का मोबाइल जब्त कर लिया है। पुलिस ने लोगों से अनुरोध किया है कि ट्रायल रूम का उपयोग करते समय सावधानी बरतें। अगर ऐसा कुछ पाया जाता है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में एक दुकान के चेंजिंग रूम से मोबाइल फोन बरामद होने पर पुलिस ने कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस स्टेशन चंदूसा में बहन के साथ पहुंची नाबालिग ने इस मामले में लिखित में शिकायत की थी।
विज्ञापन
नाबालिग ने बताया कि 26 अप्रैल को वह एजाज अहमद सोफी की बांदी पायीन स्थित रेडीमेड दुकान पर गई थी। उसने बताया कि कुछ कपड़े लेकर ट्रायल के लिए चेंजिंग रूम में गई। चेंजिंग रूम में प्रवेश करने के बाद उसे वहां मोबाइल फोन मिला, जिसे छुपाकर रखा गया था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आईपीसी, आईटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया कर जांच शुरू की गई। एसएचओ पीएस चंदूसा, इंस्पेक्टर इरफान अहमद के नेतृत्व और एसडीपीओ क्रीरी खालिद अशरफ की देखरेख में विशेष टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान आरोपी एजाज अहमद सोफी निवासी बंदी पायीन चंदूसा को हिरासत में लिया गया। आरोपी के मोबाइल भी जब्त कर लिए गए। आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अनुरोध किया है कि ट्रायल रूम का उपयोग करते समय सावधानी बरतें। अगर ऐसा कुछ पाया जाता है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।