फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu-kashmir militant planted ied on bandipora srinagar highway, army found and defused

जम्मू-कश्मीर: सेना के काफिले को आईईडी से उड़ाने की बड़ी साजिश नाकाम, मिला 20 किलो का बम

Thu, 27 Dec 2018 07:41 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 27 Dec 2018 07:41 PM IST
विज्ञापन
jammu-kashmir militant planted ied on bandipora srinagar highway, army found and defused
लाल घेरे में लोहे के बक्से में आईईडी - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में सेना ने आतंकियों की बड़ी साजिश नाकाम कर दी है। आतंकियों ने बांदीपोरा-श्रीनगर मार्ग पर आईईडी प्लांट कर रखा था जिसका पता लगाकर सेना ने उसे निष्क्रिय कर दिया।
विज्ञापन


आतंकियों ने 20 किलों के आईईडी को एक लोहे के कंटेनर में मुख्य मार्ग पर लगा रखा था। इसमें डेटोनेटर और फ्यूज भी लगा मिला जिसके जरिए सेना व सुरक्षाबलों के काफिले को उड़ाने की साजिश रची गई थी। 
विज्ञापन


गुरुवार सुबह आठ बजे सेना के 13 आरआर बटालियन की रुटीन गश्ती दल ने डार मोहल्ले के गारूरा इलाके में बांदीपोरा-श्रीनगर मार्ग पर इस आईईडी को लगा पाया।

टीम के साथ मौजूद डॉग स्क्वॉड ने लोहे के कंटेनर में बम होने की पुष्टि की जिसके बाद मौके पर बम निरोधक दस्ते ने इस आईईडी को निष्क्रिय किया।

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि यह पहला मौका नहीं जब आतंकियों ने ऐसे बम प्लांट किए हों। अक्सर आतंकी सुरक्षाबलों को नुक्सान पहुंचाने के सड़कों पर बम लगाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आतंकियों को इस बात की भनक थी कि आज सेना का काफिला इस इलाके से गुजरेगा। इसलिए ही उन्होंने यह बम लगाया था। इसके पीछे किस संगठन का हाथ है इसका पता लगाया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed