फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir,merathon,LG statement,day

जम्मू-कश्मीर की जमीन से आतंकवाद को मिटाकर दम लेंगे: उपराज्यपाल

विज्ञापन
jammu kashmir,merathon,LG statement,day
श्रीनगर। कश्मीर में अल्पसंख्यकों, गैर रियासती लोगों और स्थानीय नागरिकों की हत्याएं करने वाले गुनहगारों को भारी कीमत चुकानी होगी। इन हत्यारों को चुन-चुनकर मारेंगे। कश्मीरियत की जमीन से आतंकवाद को मिटाकर रहेंगे। यह बात उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने वीरवार को श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र जेवन में स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में पुलिस शहादत दिवस के मौके पर कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन

एलजी सिन्हा ने आतंकी हमलों में शहीद जवानों और नागरिकों को श्रद्धांजलि देने के बाद कहा कि वह जम्मू-कश्मीर के आवाम को भरोसा देते हैं कि कश्मीरियत की मिट्टी से आतंकवाद को पूरी तरह मिटाकर ही दम लेंगे। एकता और अखंडता को बनाए रखने, विकास को कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए और हर नागरिक की सुरक्षा में कोई कसार नहीं छोड़ी जाएगी। जम्मू-कश्मीर पुलिस सिविल एडमिनिस्ट्रेशन सांप्रदायिक सौहार्द, एकता और भाईचारा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उपराज्यपाल ने कहा कि वह सिविल सोसाइटी के लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और धार्मिक गुरुओं का आह्वान करते हैं कि जिस प्रकार निर्दोष लोगों पर दहशतगर्दों ने अत्याचार किए, उसके खिलाफ एक स्वर में आवाज बुलंद करें।
विज्ञापन

-----------------------
आतंक के खिलाफ लड़ाई में पुलिस के 1600 जवानों ने दिया बलिदान
एलजी ने कहा, कई मस्जिदों से अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का आह्वान किय जा रहा है, जो सराहनीय कदम है। प्रदेश में डर का माहौल पैदा करने वालों से निपटने में टेक्नोलॉजी का अधिक से अधिक प्रयोग किया जाएगा। कहा कि आंकड़ों के अनुसार आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में जम्मू-कश्मीर पुलिस के 1600 जवानों ने बलिदान दिया है। इन बलिदानियों का पूरा राष्ट्र ऋणी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed