{"_id":"639ae48af2fe2525e2579e49","slug":"jammu-kashmir-mehbooba-mufti-said-bjp-not-doing-anything-on-tension-in-india-and-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: महबूबा मुफ्ती ने कहा- भारत और चीन में तनाव पर कुछ नहीं कर रही भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: महबूबा मुफ्ती ने कहा- भारत और चीन में तनाव पर कुछ नहीं कर रही भाजपा
Thu, 15 Dec 2022 02:40 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 15 Dec 2022 02:40 PM IST
सार
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि हमारे भारतीय जवानों के साथ चीन के जवान मारपीट कर रहे हैं पर उन्हें प्रतिशोध लेने की भी इजाजत नहीं है। यह बहुत ही खेदजनक स्थिति है।
विज्ञापन
PDP Chief Mehbooba Mufti
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने अरुणाचल प्रदेश की सीमा पर भारत और चीन के बीच चल रहे हालिया तनाव पर कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा इसे लेकर कुछ भी नहीं कर रही है। मुफ्ती ने कहा कि उन्होंने लद्दाख में हमारी जमीन पर कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद के बयान के अनुसार उन्होंने अरुणाचल प्रदेश की जमीन पर भी कब्जा कर लिया है पर भाजपा इस बारे में कुछ नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारे भारतीय जवानों के साथ चीन के जवान मारपीट कर रहे हैं पर उन्हें प्रतिशोध लेने की भी इजाजत नहीं है। यह बहुत ही खेदजनक स्थिति है। चीन द्वारा हमारी जमीन पर कब्जा करने का सरकार कोई जवाब नहीं दे रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार कहती तो है कि जम्मू-कश्मीर के लोग उनके अपने हैं पर फिर भी जम्मू-कश्मीर के लोगों से उनकी जमीनों को छीना जाता है, लेकिन चीन द्वारा हमारी जमीन पर कब्जे का उनके पास कोई जवाब नहीं है। जम्मू-कश्मीर में परिवारों के लिए विशिष्ट आईडी बनाने के सरकार के प्रस्ताव के बारे में मुफ्ती ने कहा कि केंद्र लोगों को अपने अधीन रखना चाहता है जिसका कारण है कि सरकार लोगों पर भरोसा नहीं करती।
विज्ञापन