फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir meeting

राहुल भट की पत्नी और पिता को संदेह, आतंकियों ने पहले पहचान पूछी फिर मारी गोली

विज्ञापन
jammu kashmir meeting
जम्मू। बडगाम में आतंकवादियों द्वारा मारे गए कश्मीरी पंडित राहुल भट की पत्नी और पिता ने संदेह जताया है कि आतंकवादियों ने हत्या से पहले उनकी पहचान के बारे में कार्यस्थल से जानकारी हासिल की होगी। उन्होंने मामले की जांच की मांग की।
विज्ञापन

पत्नी मीनाक्षी ने कहा कि राहुल कहते थे कि हर कोई उनके साथ अच्छा व्यवहार करता है और कोई भी उन्हें नुकसान नहीं पहुंचा सकता। फि र भी किसी ने उनकी रक्षा नहीं की। आतंकवादियों ने किसी से उनकी पहचान के बारे में पूछा होगा अन्यथा उन्हें कैसे पता चला।
विज्ञापन

राहुल के पिता बिट्टा जी भट ने मामले की जांच की मांग की, क्योंकि उन्हें अपने बेटे राहुल की हत्या का संदेह है। कहा कि आतंकियों ने पहले पूछा कि राहुल भट कौन है और फि र उन्होंने उसे गोली मार दी। हम जांच चाहते हैं। 100 फ ीट दूर थाना था। कार्यालय में सुरक्षा जरूर थी लेकिन वहां कोई नहीं था। उन्हें सीसीटीवी फु टेज की जांच करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed