फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Mata Ksheer Bhavani Yatra will start on 26 may advance party will leave from Jammu on 22

जम्मू कश्मीर: माता क्षीर भवानी यात्रा 26 को होगी शुरू, जम्मू से 22 को रवाना होगी अग्रिम पार्टी

Wed, 03 May 2023 10:19 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 03 May 2023 10:19 AM IST
सार

मंडलायुक्त जम्मू रमेश कुमार और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जम्मू क्षेत्र मुकेश सिंह ने विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान यात्रा की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Mata Ksheer Bhavani Yatra will start on 26 may advance party will leave from Jammu on 22
Kheer Bhawani Temple (File) - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

माता क्षीर भवानी यात्रा 26 मई को होगी। गर्वनमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल नगरोटा से यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। मंदिर में व्यवस्था करने के लिए 22 मई को प्रबंधन समिति की अग्रिम पार्टी रवाना होगी।

विज्ञापन


मंडलायुक्त जम्मू रमेश कुमार और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जम्मू क्षेत्र मुकेश सिंह ने विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान यात्रा की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बैठक में श्रद्धालुओं के लिए परिवहन सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। 
विज्ञापन


इस दौरान समिति के सदस्यों ने गांदरबल जिले में माता क्षीर भवानी मंदिर तक यात्रा के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न आवश्यकताओं को सूचीबद्ध किया। मंडलायुक्त ने तीर्थयात्रियों को मंदिर तक पहुंचाने के लिए राहत आयुक्त विभाग और जेकेआरटीसी को पर्याप्त संख्या में बसें तैनात करने का निर्देश दिया। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रभावी यातायात नियमन और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के लिए दस्ते वाहन मुहैया कराने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने पर्यटन विभाग को यात्रा के प्रचार-प्रसार के लिए होर्डिंग लगाने के लिए कहा। स्वास्थ्य विभाग को चिकित्सा शिविर लगाने और एंबुलेंस की व्यवस्था करने के लिए कहा गया। वहीं नगर निगम को सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा। 


मंडलायुक्त ने डीसी रामबन और उधमपुर को राष्ट्रीय राजमार्ग के पास निर्धारित स्थानों पर लंगर की व्यवस्था करने के लिए कहा। वहीं जगती और भावना नगर में माता क्षीर भवानी मंदिर में पर्याप्त व्यवस्था करने के लिए कहा। बैठक में डीसी अवनी लवासा, आयुक्त नगर निगम राहुल यादव, एसएसपी चंदन कोहली, एसएसपी ट्रैफिक फैसल कुरैशी व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed