फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir: Massive searches underway in Rajouri and Poonch 3 detained

जम्मू कश्मीर: पुंछ और राजोरी में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान, पूछताछ के लिए तीन को हिरासत में लिया

Mon, 04 Dec 2023 03:54 PM IST
kumar गुलशन कुमार पीटीआई, जम्मू
पीटीआई, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 04 Dec 2023 03:54 PM IST
सार

पुंछ और राजोरी में सोमवार को एक बार फिर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस एसओजी, सीआरपीएफ और सेना की संयुक्त टीमों ने दोनों जिलों के विभिन्न जंगली इलाकों को खंगाला। 

विज्ञापन
jammu kashmir: Massive searches underway in Rajouri and Poonch 3 detained
सुरक्षाबल (फाइल) - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू संभाग के जिला पुंछ और राजोरी में सोमवार को एक बार फिर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस एसओजी, सीआरपीएफ और सेना की संयुक्त टीमों ने दोनों जिलों के विभिन्न जंगली इलाकों को खंगाला। वन क्षेत्रों में संदिग्ध आतंकवादियों को बाहर निकालने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू करने के बाद पूछताछ के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया गया।

विज्ञापन


सुरक्षाबलों ने बुद्धल, थानामंडी, सुंदरबनी और कालाकोट और पुंछ के मेंढर के विभिन्न हिस्सों में संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार शाम बुद्धल के बरोट से तीन लोगों को पूछताछ के लिए उठाया गया। अधिकारियों ने बताया कि वन क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने के बाद अभियान शुरू किया गया।
विज्ञापन


दो दिसंबर को ऐसे ही एक ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने दरहाल के हिलटोक इलाके में 5 किलो इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस का पता लगाया था, जिसे बाद में नष्ट कर दिया गया। 22-23 नवंबर को राजोरी के धर्मसाल बेल्ट के बाजीमल इलाके में भीषण गोलीबारी के बाद दोनों सीमावर्ती जिलों में तलाशी तेज कर दी गई है, जिसमें दो कैप्टन सहित पांच सैनिक मारे गए थे। 36 घंटे तक चली मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) संगठन से जुड़े दो पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed