फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Major action against Pakistan based terrorist commanders properties of 13 terrorists attached i

जम्मू कश्मीर: पाकिस्तान में छिपे आतंकी कमांडरों पर बड़ी कार्रवाई, किश्तवाड़ में 13 दहशतगर्दो की संपत्ति कुर्क

Sat, 16 Sep 2023 02:46 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sat, 16 Sep 2023 02:46 PM IST
सार

किश्तवाड़ में पुलिस ने दहशतगर्दों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईयू) ने 13 आतंकवादी कमांडरों की संपत्तियां कुर्क की हैं। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Major action against Pakistan based terrorist commanders properties of 13 terrorists attached i
किश्तवाड़ - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

जम्मू संभाग के किश्तवाड़ जिले में पुलिस ने आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिले में पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईयू) ने 13 आतंकवादी कमांडरों की संपत्तियां कुर्क की हैं। ये आतंकवादी जम्मू कश्मीर से भागकर पाकिस्तान या पीओजेके में छिप हुए हैं और वहां से अपने नापाक मंसूबों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस ने आतंकियों की संपत्तियों के बाहर नोटिस चिपका दिया है, जिसमें संपत्ति कुर्क करने के बारे में जानकारी लिखी गई है।

विज्ञापन


रियासी में एसआईए का छापा, कई दस्तावेज किए जब्त
राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने जम्मू संभाग के रियासी जिले के ऊपरी इलाकों में छापा मारा है। पुलिस ने शनिवार को इसे लेकर जानकारी साझा की है। पुलिस ने बताया कि यह तलाशी अभियान जम्मू-कश्मीर पुलिस की आतंकवाद निरोधक शाखा एसआईए द्वारा पौनी और माहौर तहसीलों में खुफिया रिपोर्टों के आधार पर की गई। इसमें कहा गया है कि कुछ ओवर-ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) राष्ट्र-विरोधी तत्वों को रसद सहायता और जानकारी प्रदान कर रहे थे। उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान कुछ इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और कई दस्तावेज जब्त किए गए हैं। 
विज्ञापन


राजोरी और पुंछ में इस साल 25 से अधिक आतंकी ढेर
रियासी को एक दशक से भी अधिक समय पहले आतंकवाद से मुक्त कर दिया गया था, लेकिन कथित तौर पर पिछले कुछ समय से ऊपरी इलाकों में आतंकवादियों की आवाजाही देखी जा रही है। इस साल राजोरी और पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा और भीतरी इलाकों में अलग-अलग मुठभेड़ों में 25 से अधिक आतंकवादी मारे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

ओजीडब्ल्यू आतंकवादियों की कर रहे मदद
चार सितंबर को रियासी जिले के चसाना इलाके में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया, जबकि एक अन्य आतंकवादी भागने में सफल रहा। अधिकारी ने कहा कि कुछ ओजीडब्ल्यू हैं जो सीमा गाइड के रूप में काम कर रहे हैं और अपने पाकिस्तान स्थित आकाओं के संपर्क में रहने के लिए विभिन्न मोबाइल ऐप का उपयोग कर रहे हैं। वह आतंकवादियों को रसद सहायता प्रदान कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, 'आतंकवादी रियासी के अंदरूनी इलाकों में अपनी गतिविधियां फिर से शुरू करने की कोशिश में जुटे हुए हैं, जिन्हें सफल नहीं होने दिया जाएगा। एसआईए पहले से ही पिछले साल गिरफ्तार किए गए दो आतंकवादियों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत दर्ज मामले की जांच कर रही है। एजेंसी ने अदालत से तलाशी वारंट प्राप्त किया और एक कार्यकारी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में छापेमारी की।

रियासी के सुदूर इलाके में बीते साल जुलाई माह में राजोरी का रहने वाला आतंकी तालिब हुसैन शाह और पुलवामा का रहने वाल उसका सहयोगी फैसल अहमद डार को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। गिरफ्तारी के समय आतंकियों के पास से दो एके असॉल्ट राइफलें, एक पिस्तौल, सात ग्रेनेड और बड़ी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया। इस मामले को पहले रियासी के माहौर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया, जिसे बाद में एसआईए जम्मू को स्थानांतरित कर दिया गया। एजेंसी ने पिछले साल दिसंबर में तालिब हुसैन समेत लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के चार आतंकवादियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था।

अपने आरोप पत्र में एसआईए ने कहा कि जांच से पता चला है कि आतंकी मोहम्मद कासिम और जिया-उल-रहमान पहले पाकिस्तान भाग गए हैं। तालिब हुसैन और उसके सहयोगियों सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से आने वाली हथियार और विस्फोटक सामग्री की तस्करी करते थे। जांच से यह भी पता चला है कि पाकिस्तान स्थित आकाओं के निर्देश पर तालिब हुसैन ने जम्मू संभाग के चिनाब घाटी और पीर पंजाल इलाकों में आतंकवाद को पुनर्जीवित करने के लिए कई स्थानीय युवाओं की भर्ती की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed