फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir: Locked house woman went to pick up momos, thieves took away jewelry and cash

जम्मू-कश्मीर: घर में ताला लगाकर मोमो लेने गई महिला, गहने और नकदी ले उड़े चोर

Sat, 04 Mar 2023 12:54 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 04 Mar 2023 12:54 PM IST
सार

बाग-ए-बाहु पुलिस स्टेशन थाना प्रभारी जतिंदर रैना का कहना है कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। इलाके के सीसीटीवी की फुटेज भी ली गई है।

विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Locked house woman went to pick up momos, thieves took away jewelry and cash
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : PTI (File Photo)

विस्तार

जम्मू में सिर्फ आधे घंटे के लिए घर से निकली महिला को घर के बाहर ताला लगाना महंगा पड़ गया। चोरों ने दिनदहाड़े घर में सेंध लगाकर लाखों रुपये के गहने और नकदी चोरी कर ली। हैरान करने वाली बात यह है कि जिस घर में चोरी हुई, उसमें ऊपर और नीचे अन्य लोग रहते हैं।

विज्ञापन


बावजूद ताले तोड़ कर चोरी की गई और किसी को भनक तक नहीं लगी। बबीता देवी ने पुलिस को बताया कि वह मोमो बेचती है। दिन के दो बजे मोमो लेने निकली। घर से निकलने के बाद बाहर से ताला लगाया था।
विज्ञापन


आधे घंटे बाद लौटने पर देखा कि कमरे का ताला टूटा है। वहीं, करीब 6 तोले के सोने के गहने गायब हैं। घर में रखी नकदी भी चोरी हो गई थी। बाग-ए-बाहु पुलिस स्टेशन थाना प्रभारी जतिंदर रैना का कहना है कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। इलाके के सीसीटीवी की फुटेज भी ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी जानकारी लेकर आए थे चोर

बबीता ने बताया कि घर में सिर्फ उसी कमरे का ताला तोड़ा गया है, जिसमें अलमारी थी। चोर सीधा अलमारी तक पहुंचे और उसका लॉक तोड़ा। इसमें सोने के गहने थे। चोरी जाते वक्त अलमारी में पड़े अन्य सामान भी बिखेर कर चले गए।



यहां तक कि गुलक में रखे पैसे भी ले गए। जिस तरह से चोर सीधा अलमारी तक पहुंचे, उससे साफ है कि उन्हें इसकी पहले से जानकारी थी।

मकान में रहने वाले अन्य लोगों को नहीं चला पता

यह भी हैरान कर देने वाली बात है कि जिस घर में चोरी हुई, उसके ऊपर और नीचे अन्य लोग रहते हैं। ऊपर की मंजिल में महिला की माता और नीचे की मंजिल पर किरायेदार रहते हैं। इसके बावजूद वारदात के बारे में किसी को पता तक नहीं चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed