{"_id":"5f3bfee68ebc3e3cb1655588","slug":"jammu-kashmir-lieutenant-governor-manoj-sinha-formed-committee-for-economic-revival","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर के आर्थिक पुनरोद्धार के लिए बनाई समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर के आर्थिक पुनरोद्धार के लिए बनाई समिति
Tue, 18 Aug 2020 09:50 PM IST
Mohit Mudgal
पीटीआई, जम्मू
पीटीआई, जम्मू
Published by: Mohit Mudgal
Updated Tue, 18 Aug 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा
- फोटो : amar ujala
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर के आर्थिक पुनरोद्धार के लिए एक समिति का गठन किया है। यह समिति जम्मू-कश्मीर के आर्थिक पुनरोद्धार और यहां के कारोबारी समुदाय को समर्थन के तौर-तरीके तय करेगी।
विज्ञापन
राजभवन में सोमवार को कश्मीर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (केसीसीआई) के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा के दौरान सिन्हा ने यह घोषणा की। एक अधिकारी ने बताया कि इस बैठक का आयोजन कारोबारी समुदाय के समक्ष आ रहे मुद्दों ओर समस्याओं की जानकारी हासिल करने के लिए किया गया था।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने कहा कि यह बैठक व्यापारिक संगठनों की दृष्टि से काफी सकारात्मक रही। बैठक में कुल आर्थिक परिदृश्य के आकलन और अर्थव्यवस्था का पुनरोद्धार सुनिश्चित करने के लिए समिति के गठन का महत्वपूर्ण फैसला किया गया।
विज्ञापन
समिति के प्रमुख उपराज्यपाल के सलाहकार केवल कुमार शर्मा होंगे। प्रवक्ता ने बताया कि समिति में वित्त आयुक्त-वित्त विभाग, आयुक्त सचिव-उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, पर्यटन सचिव और जम्मू-कश्मीर बैंक के चेयरमैन भी शामिल रहेंगे।