फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir LG said, terrorists will have to pay for the heinous act

अवाम की आवाज में एलजी: आतंकियों को जघन्य कृत्य की कीमत चुकानी होगी, वर्ष 2022 में कई उपलब्धि हासिल की

Sun, 15 Jan 2023 04:00 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 15 Jan 2023 04:00 PM IST
सार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रेडियो कार्यक्रम 'अवाम की आवाज' को संबोधित करते हुए कहा कि हम नए साल में प्रवेश कर चुके हैं। वर्ष 2022 में कई चुनौतियों को पार करते हुए अर्थव्यवस्था के कई क्षेत्रों में नई उपलब्धियां हासिल की हैं।
 

विज्ञापन
jammu kashmir LG said, terrorists will have to pay for the heinous act
एलजी मनोज सिन्हा - फोटो : संवाद

विस्तार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने राजोरी में हुए दोहरे आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आतंकियों को जघन्य कृत्य की कीमत चुकानी पड़ेगी। जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों का जीवन बेहतर हो इसके लिए ठोस उपाय किए जा रहे हैं। आतंक के खिलाफ लड़ाई में पूरा देश एकजुट है। 

विज्ञापन


रविवार को जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रेडियो कार्यक्रम 'अवाम की आवाज' को संबोधित करते हुए कहा कि हम नए साल में प्रवेश कर चुके हैं। वर्ष 2022 में कई चुनौतियों को पार करते हुए अर्थव्यवस्था के कई क्षेत्रों में नई उपलब्धियां हासिल की हैं।
विज्ञापन


कई सरकारी योजनाओं ने प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने में मदद की है। उन्होंने कहा प्रदेश के कई लोग निस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने समाज को गहरी ताकत और आत्मविश्वास दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलजी ने पुंछ के डॉ. उदेश पाल शर्मा और जसप्रीत सिंह का उदाहरण देते हुए कहा कि दोनों अपनी कड़ी मेहनत से लोगों का विश्वास और सद्भावना अर्जित कर रहे हैं। एलजी ने कहा कि राजोरी की सांगपुर पंचायत की सरपंच जगमोहन कौर अपने बेहतरीत काम से सामाजिक परिवर्तन करते हुए क्षेत्र के लोगों को प्रेरित कर रही हैं।

बडगाम के जाहिद हुसैन और आकिब बाबा ने वंचित छात्रों के लिए पुस्तकालय स्थापित किया है। दोनों युवा पीढ़ी के भविष्य को संवार रहे हैं। कुपवाड़ा की जमरुदा और जीनत नारी शक्ति का उदाहरण हैं। वह दूसरों को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाती हैं।

रामबन के कोथरी गांव के अरुण शर्मा खेती में अपने प्रयोग से किसानों को रूबरू करवा रहे हैं। वह किसानों को आधुनिक खेती और तरीके को अपनाने के लिए दूसरों को प्रेरित कर रहे हैं।


कार्यक्रम में जम्मू से पूजा रैना और मोहम्मद सादिक पोसवाल ने शहरी क्षेत्रों में जल जमाव की समस्या को कम करने के लिए एकीकृत नीति का सुझाव दिया है। पुंछ से राशिद चौधरी और श्रीनगर से बशीर अहमद ने जल निकायों और शहरी नालों के कायाकल्प और उपचार के लिए सुझाव दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed