{"_id":"6405b53ba71320ac3c037343","slug":"jammu-kashmir-lg-manoj-sinha-inaugurated-special-governance-camp-for-displaced-persons-of-pojk-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: POJK के शहीदों के सम्मान में बनेगा स्मृति भवन, विस्थापितों के लिए विशेष शासन शिविर का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: POJK के शहीदों के सम्मान में बनेगा स्मृति भवन, विस्थापितों के लिए विशेष शासन शिविर का उद्घाटन
Mon, 06 Mar 2023 03:11 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 06 Mar 2023 03:11 PM IST
सार
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर सरकार पीओजेके के शहीदों की याद में स्मृति भवन का निर्माण करेगी। विस्थापित परिवारों की कॉलोनियों को नियमित करने के लिए कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
LG Manoj Sinha
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पीओजेके के विस्थापितों के लिए विशेष शासन शिविर का उद्घाटन किया। शिविर के द्वारा कल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने का लक्ष्य लिया गया है। उधमपुर, राजोरी, जम्मू, पुंछ और कठुआ में शिविर आयोजित किया जाएगा, ताकि सभी लाभार्थियों को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन
इस दौरान उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर सरकार पीओजेके के शहीदों की याद में स्मृति भवन का निर्माण करेगी। विस्थापित परिवारों की कॉलोनियों को नियमित करने के लिए कदम उठाए जाएंगे। एलजी मनोज सिन्हा ने कहा, 'यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम उनके अधिकारों को सुरक्षित करें और युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए एक सक्षम वातावरण का निर्माण करें।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश के बाहर रहने वाले परिवारों के लिए 2021 में आउटरीच कार्यक्रम शुरू किया था, ताकि किसी भी कल्याणकारी योजना में कोई पीछे न रहे और आर्थिक विकास और वित्तीय स्थिरता में सहायता के लिए कौशल, स्वरोजगार, सामाजिक सहायता, वित्तीय समावेशन पर ध्यान केंद्रित किया जा सके।
विज्ञापन
उपराज्यपाल ने कहा कि पीओजेके विस्थापित व्यक्तियों के एकीकरण के बिना नए जम्मू कश्मीर का विकास अधूरा है। हम सभी के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं ताकि सभी जन अपनी वास्तविक क्षमता का एहसास कर सकें और राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकें।