फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Leakage in oxygen plot of Medical College Baramulla, two technicians scorched due to fire

जम्मू-कश्मीर: मेडिकल कॉलेज बारामुला के ऑक्सीजन प्लॉट में रिसाव, आग लगने से दो तकनीशियन झुलसे 

Mon, 27 Dec 2021 11:18 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बारामुला
अमर उजाला नेटवर्क, बारामुला Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 27 Dec 2021 11:18 AM IST
सार

बारामुला मेडिकल कॉलेज में सोमवार सुबह हुई घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। दोनों घायलों को श्रीनगर रेफर किया गया है। 
 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Leakage in oxygen plot of Medical College Baramulla, two technicians scorched due to fire
प्रतिकात्मक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकारी मेडिकल कॉलेज बारामुला के ऑक्सीजन प्लाट में रिसाव होने के बाद आग लग गई। इसकी चपेट में आने से मौके पर मौजूद दो तकनीशियन गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद श्रीनगर रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन


सोमवार सुबह हुई इस घटना के बाद मौके पर उच्च अधिकारी पहुंचे। बताया जाता है कि ऑक्सीजन प्लांट में रिसाव होने के बाद बिजली के पैनल और उपकरणों में आग लग गई थी। इसकी चपेट में आने से दो कर्मचारी झुलस गए। उनकी पहचान आसिफ मुश्ताक भट और मोहम्मद सलीम खान के तौर पर हुई है। अधिकारी ने बताया कि दोनों घायलों को इलाज के लिए श्रीनगर भेजा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed