उधमपुर हादसाः एक शव मिलने के 24 घंटे बाद पानी में दिखी कार, चार लोग अभी भी लापता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर के रामनगर में कगोट नाले से उस गाड़ी का पता चल गया है जिसकी तलाश की जा रही थी। उल्लेखनीय है कि सोमवार को इसी गाड़ी से मोहनलाल अपने परिवार के साथ चिनैनी जा रहा था। बुधवार को उसका शव इसी नाले में से मिला था। जबकि परिवार के अन्य लोगों की तलाश अभी भी जारी है। गाड़ी मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दे दी है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
गौरतलब है कि सोमवार सुबह मोहनलाल पत्नी व तीन बच्चों के साथ रामनगर के जंदरैड़ी इलाके से चिनैनी के लिए निकला था। शाम तक जब मोहनलाल चिनैनी नहीं पहुंचा तो परिवार को चिंता होने लगी। उसका और पत्नी का मोबाइल फोन भी बंद था। इसके बाद परिवार ने इसकी शिकायत रामनगर पुलिस स्टेशन में की थी। मंगलवार को दिन भर तलाश करने के बाद भी परिवार का कुछ पता नहीं चला। इससे पुलिस व परिवार के अन्य सदस्यों की चिंता बढ़ गई थी।
बुधवार को कघोट के कुछ लोगों ने नाले के अंदर एक शव को तैरता हुआ देखा और इसकी सूचना रामनगर पुलिस स्टेशन में दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला। शव की पहचान लापता मोहनलाल के रूप में हुई। जब पुलिस ने आसपास जांच की तो सड़क के किनारे लगाई गई रैलिंग को टूटा हुआ पाया।
यह भी पढ़ेंः पांच अगस्त को घर-घर लहराएगा तिरंगा, अनुच्छेद 370 हटने की पहली वर्षगांठ पर भाजपा ने की ये तैयारी
पुलिस ने वाहन और अन्य चार लोगों की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया, लेकिन शाम करीब पांच तेज बारिश शुरू हो गई और नाले का जलस्तर बहुत ज्यादा बढ़ गया। इससे तलाशी अभियान प्रभावित हो गया है।
मौजूदा समय में नाले में तलाश करना किसी खतरे से खाली नहीं है। इसलिए पुलिस नाले का जलस्तर कम होने का इंतजार कर रही है। एसएचओ जसविंद्र सिंह ने कहा कि जांच के बाद साफ हो गया है कि लापता मोहनलाल का वाहन दुर्घटना का शिकार हुआ है। सुबह होने के कारण दुर्घटना के बारे में किसी को पता नहीं चला। पुलिस बाकी लोगों की तलाश के लिए प्रयास कर रही है।
यह हुए दुर्घटना का शिकार
मोहन लाल (40) पुत्र भगत राम, रेखा देवी (35) पत्नी मोहन लाल, सन्नी (11) पुत्र मोहन लाल, पल्लु (8) पुत्री मोहन लाल और नक्षु (4) पुत्र मोहन लाल।