{"_id":"5f1bcea58017164ff1703481","slug":"jammu-kashmir-latest-news-in-hindi-terrorist-arrested-in-awantipora-pulwama-albadr-terrorist-from-shopian","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pulwama में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, पकड़ा गया अल-बदर का आतंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pulwama में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, पकड़ा गया अल-बदर का आतंकी
Sat, 25 Jul 2020 11:48 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 25 Jul 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
पुलवामा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने हाल ही में आतंकी संगठन अल-बदर में शामिल हुए आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। यह आतंकी शोपियां जिले का रहने वाला है। पकड़े गए आतंकी से पूछताछ जारी है। कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर में पांच अगस्त से पहले हो सकता है बड़ा हमला, पाकिस्तान ने रची साजिश, निशाने पर ये लोग
विज्ञापन
बता दें कि आतंकवादी कश्मीर घाटी में एक बड़े हमले को अंजाम देने की फिराक में हैं। सुरक्षाबलों के पास इस बात के पुख्ता सबूत हैं। इसके बाद वह हाई अलर्ट पर हैं। इसी के चलते बारामुला में एलओसी पर पाकिस्तान से भेजे गए हथियारों की खेप गुरुवार को बरामद की गई थी।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार हाल ही में इस बात के इनपुट मिले थे कि भारत-पाकिस्तान सीमा पर आतंकवादी घुसपैठ की लगातार कोशिश कर रहे हैं। जो जानकारी मिली थी उसके अनुसार, ये आतंकी बैट कार्रवाई को अंजाम देने के इरादे से बिंबर गली और नौशेरा सेक्टर का इलाका चुन सकते हैं। इससे निपटने के लिए कठुआ से कश्मीर तक गश्त बढ़ा दी गई है।
उत्तरी कश्मीर के डीआईजी एम सुलेमान ने बताया कि 11 और 12 जुलाई की रात को सोपोर में लश्कर के तीन आतंकवादी मुठभेड़ में मारे गए थे, उनके पास से जो हथियार और सामान मिला था उससे पता चलता है कि वे एक बड़े हमले की फिराक में थे।
12 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडर अजय कटोच ने एक समाचार एजेंसी को बताया कि पिछले पांच से छह मुठभेड़ों में पाकिस्तानी आतंकियों की मौजूदगी इस बात को पुख्ता करती है कि कोई बड़ा गेम प्लान चल रहा है।