{"_id":"5e85d2d98ebc3e768812e0a5","slug":"jammu-kashmir-latest-news-dead-body-of-man-found-after-47-days-who-trapped-in-avalanche","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः हिमस्खलन में दबे व्यक्ति का शव 47 दिन बाद मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः हिमस्खलन में दबे व्यक्ति का शव 47 दिन बाद मिला
Thu, 02 Apr 2020 05:26 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 02 Apr 2020 05:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के गुरेज सेक्टर में हिमस्खलन के नीचे दबे शख्स का शव करीब 47 दिन बाद बरामद हुआ। ये शख्स 15 फरवरी को गुरेज के चक नाला इलाके में हिमस्खलन में दब गया था। जिसकी तलाश में 26 फरवरी तक लगातार अभियान चला था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गुरेज के तुलेल इलाके के रहने वाले जावेद अहमद लोन का शव आज यानी कि गुरुवार सुबह मरकूट गांव के करीब किशन गंगा नाले से बरामद किया गया। एक अधिकारी ने बताया कि इसका पता चलते ही पुलिस और मेडिकल टीमों को मौके पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
15 फरवरी को गुरेज के चक नाला इलाके में आए हिमस्खलन में तीन लोग दब गए थे। दो को बचा लिया गया था लेकिन एक लापता था। प्रशासन, एसडीआरएफ और अन्य टीमों ने सर्च ऑपरेशन चलाया था जो कई दिन चलने के बाद 26 फरवरी को स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन