{"_id":"6471943a3ad2d80a3108c8dd","slug":"jammu-kashmir-lashkar-terrorist-arrested-with-grenade-in-baramulla-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: लश्कर का आतंकी ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार, चार लोगों को पीएसए के तहत जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: लश्कर का आतंकी ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार, चार लोगों को पीएसए के तहत जेल भेजा
Sat, 27 May 2023 10:55 AM IST
विमल शर्मा
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 27 May 2023 10:55 AM IST
सार
बारामुला पुलिस और सेना ने संयुक्त चेकिंग के दौरान एक युवक को पकड़ा। उसके पास से ग्रेनेड बरामद किया गया।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बारामुला के नागबल चंदूसा इलाके से लश्कर-ए-ताइबा के आतंकी को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से ग्रेनेड बरामद किया गया है। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। एक अधिकारी ने बताया कि गांव नागबल चंदूसा में आतंकियों की आवाजाही के बारे में सूचना मिली थी।
विज्ञापन
इसके बाद बारामुला पुलिस और सेना की 52 आरआर ने संयुक्त चेकिंग शुरू की। इस बीच एक संदिग्ध युवक ने नाका पार्टी को देखकर भागने की कोशिश की जिसे सुरक्षाबलों ने पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक ग्रेनेड बरामद किया गया।
विज्ञापन
आतंकी की पहचान मोहम्मद अशरफ मीर निवासी लारीडूरा चंदूसा के रूप में हुई। वह लश्कर संगठन के आतंकवादी सहयोगी के रूप में काम कर रहा है। उधर, बारामुला पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ जन सुरक्षा अधिनियम(पीएसए) के तहत राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल होने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
कार्रवाई करते हुए चार लोगों जावेद हुसैन याटू निवासी गोशबुघ, पट्टन, बारामुला, जन निसार खालिक गनई निवासी चंदरहामा, पट्टन, बारामुला, आबिद परवेज निवासी अंदरगाम, पट्टन, बारामुला और निसार अहमद वानी निवासी सुल्तानपोरा, पट्टन, बारामुला को हिरासत लिया। इसके बाद इन्हें सेंट्रल जेल कोट भलवाल जम्मू भेज दिया गया। इनके खिलाफ कई अन्य मामले भी दर्ज हैं।