{"_id":"5d7e91568ebc3e01486031c2","slug":"jammu-kashmir-kishtwar-weapon-loot-case-three-suspect-arrested-curfew-continues","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर:किश्तवाड़ में हथियार लूट मामले में तीन संदिग्ध हिरासत में,आज दिन में भी रहेगा कर्फ्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर:किश्तवाड़ में हथियार लूट मामले में तीन संदिग्ध हिरासत में,आज दिन में भी रहेगा कर्फ्यू
Mon, 16 Sep 2019 01:00 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Mon, 16 Sep 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
सुरक्षा बल
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में पीडीपी के जिला प्रधान एडवोकेट नासिर हुसैन शेख को रातभर बंधक बनाकर पीएसओ से हथियार लूटने वाले आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबलों ने रविवार को कई इलाकों में छापामारी की। मामले में तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। हिरासत में लिए गए संदिग्धों में एक आतंकी का भाई भी है।
विज्ञापन
इस बीच जिला मुख्यालय में सोमवार को कर्फ्यू फिर लगा दिया जाएगा। शनिवार को दिन का कर्फ्यू हटा लिया गया था। उधर, इलाके में निगरानी के लिए शहर में अतिरिक्त पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात हैं। डीसी अंग्रेज सिंह राणा ने बताया कि आतंकियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस अलग-अलग मिली जानकारियों पर काम कर रही है। सूत्रों के मुताबिक इस मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेने के बाद सुरक्षाबलों को उम्मीद है कि आतंकियों तक पहुंचने में आसानी होगी।
विज्ञापन
शुक्र्रवार को पीडीपी नेता को बंधक बनाकर आतंकियों ने उनके अंगरक्षक की इंसास राइफल लूट ली थी। रात भर बंधक बनाने के बाद हथियारबंद तीन आतंकी पीडीपी नेता के भाई की कार लेकर भाग निकले। कार को शहर से नौ किलोमीटर दूर डूल इलाके से बरामद कर लिया था।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsJammu/