फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Kishanganga river blocked due to avalanche in Gurez water supply affected in two villages

जम्मू कश्मीर: गुरेज में हिमस्खलन के चलते किशनगंगा नदी अवरुद्ध, दो गांवों में वाटर सप्लाई प्रभावित

Sat, 04 Feb 2023 12:32 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sat, 04 Feb 2023 12:32 AM IST
सार

गुरेज इलाके के तुलेल क्षेत्र के दो गांव शुक्रवार को हिमस्खलन की चपेट में आ गए। इसके चलते किशनगंगा नदी में पानी का प्रवाह अवरुद्ध हो गया।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Kishanganga river blocked due to avalanche in Gurez water supply affected in two villages
हिमस्खलन - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज इलाके के तुलेल क्षेत्र के दो गांव शुक्रवार को हिमस्खलन की चपेट में आ गए। इसके चलते किशनगंगा नदी में पानी का प्रवाह अवरुद्ध हो गया। इससे तुलेल के विजीरथल और नीरू गांवों में वाटर सप्लाई प्रभावित हो गई। हालांकि हिमस्खल में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

विज्ञापन


अधिकारिक सूत्रों ने कहा कि टीमें पहले ही क्षेत्र में भेजी जा चुकी हैं और अधिक जानकारी के लिए स्थिति का मूल्यांकन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मौसम में सुधार होने तक प्रशासन ने आम लोगों से सावधानी बरतने और किशनगंगा नदी, पहाड़ों या हिमस्खलन की आशंका वाले स्थानों के पास जाने से बचने का अनुरोध किया है। 
विज्ञापन


इस बीच डीडीसी तुलेल, एजाज राजा ने प्रशासन से बहाली कार्यों में तेजी लाने का अनुरोध किया ताकि जल्द से जल्द पानी की आपूर्ति बहाल हो सके। राजा ने कहा कि गुगरान में हिमस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हुई जलापूर्ति से कम से कम 200 परिवार प्रभावित हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed