फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir keep cctv on the safety of women players helpline number will also be released

J&K: महिलाओं खिलाड़ियों की सुरक्षा पर नगर रखेगी तीसरी आंख, हेल्पलाइन नंबर भी होगा जारी

Thu, 04 May 2023 04:17 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 04 May 2023 04:17 PM IST
सार

खेल मैदानों के आसपास की गतिविधियों और माहौल पर नजर रखने के लिए खेल विभाग सीसीटीवी कैमरे लगाएगा और महिला खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध रखेगा।

विज्ञापन
jammu kashmir keep cctv on the safety of women players helpline number will also be released
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में महिला खिलाड़ियों को खेल गतिविधियों और प्रशिक्षण शिविरों में अनुकूल माहौल मिलेगा। खेल मैदानों के आसपास की गतिविधियों और माहौल पर नजर रखने के लिए खेल विभाग सीसीटीवी कैमरे लगाएगा और महिला खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध रखेगा। ये बात युवा सेवा और खेल विभाग के प्रमुख सचिव सरमद हफीज बुधवार आयोजित एक कार्यक्रम में कही।

विज्ञापन


विभाग प्रमुख सचिव ने जम्मू-कश्मीर में मान्यता प्राप्त खेल संघों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान वर्ष 2023-24 के लिए खेल गतिविधियों के कैलेंडर की समीक्षा की। उन्होंने खेल संघों से खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा देने को कहा।
विज्ञापन


वहीं खेल संघों के प्रतिनिधियों ने खेल सुविधाओं, उपकरणों को सुव्यवस्थित करने, प्रशिक्षकों की नियुक्ति, स्पोर्ट्स मेडिसिन सेल की स्थापना और अग्रिम प्रशिक्षण और क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी के लिए वित्तीय सहायता के लिए अपने सुझाव और मांगें रखीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव ने प्रतिनिधियों से हर खिलाड़ी को प्रतिस्पर्धी माहौल देने के लिए खेल गतिविधियों की उचित योजना तैयार करने को कहा। विशेष ओलंपिक भारत, जम्मू-कश्मीर चैप्टर के प्रतिनिधि ने पंचायत स्तर पर खेल बाल सभा और ग्राम स्तर पर खेल युवा सभा की स्थापना के अनुमोदन का अनुरोध किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed