{"_id":"670bacabe2948ab4770f7477","slug":"jammu-kashmir-kathua-in-the-grip-of-dengue-11-new-cases-reported-313-positive-cases-134-patients-found-suf-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu kashmir: डेंगू की चपेट में कठुआ, 11 नए मामले सामने आए, 313 पॉजिटिव केस, 134 बुखार से पीड़ित पाए गए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu kashmir: डेंगू की चपेट में कठुआ, 11 नए मामले सामने आए, 313 पॉजिटिव केस, 134 बुखार से पीड़ित पाए गए मरीज
Sun, 13 Oct 2024 04:49 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Sun, 13 Oct 2024 04:49 PM IST
सार
कठुआ जिले में डेंगू के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है वही शनिवार को 11 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में डेंगू पॉजिटिव मामलों की संख्या 313 हो गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे लगातार जागरूकता कार्यक्रमों के बावजूद डेंगू के मामलों पर रोक नहीं लग पा रही है। शनिवार को 11 नए मरीजों के सामने आने के साथ जिले में अब तक डेंगू पॉजिटिव पाए गए मरीज का आंकड़ा 313 हो गया है। उधर स्वास्थ्य विभाग ने जिले में जगह-जगह चलाए रहे जागरूकता कार्यक्रमों के दौरान 134 बुखार से पीड़ित पाए गए मरीज के सैंपल एकत्र किए हैं। जिन्हें अगली जांच के लिए जीएमसी कठुआ भेजा गया है।
विज्ञापन
जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ताजा 11 मामलों में कठुआ शहर व आसपास के गांव से 8 मरीज और दो बिलावर व एक नगरी से डेंगू संक्रमित पाया गया है। विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अब तक पाए गए मरीजों में 222 पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 87 का उपचार जिला स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में जारी है जबकि चार अन्य जम्मू कश्मीर के बाहर उपचार करवा रहे हैं। इनमें से 8 मरीजों को जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
डेंगू पर नियंत्रण पाने के लिए विभाग की अलग-अलग टीमें जगह-जगह जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित कर रही है। शनिवार को विभाग की आठ टीमों ने प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को डेंगू से बचाव की जानकारी दी। मास सर्वे के दौरान शहर के वार्ड 16 सहित अन्य स्थानों पर टीम की ओर से किए जा रहे मास सर्वे के दौरान बुखार से पीड़ित पाए जा रहे मरीजों के खून के सैंपल लिए जा रहे हैं। इनकी जांच करवाने के लिए जीएमसी कठुआ भेजा गया है।
विज्ञापन