फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir : Kathua After Daggar Juthana now suspicious seen in Kasori of Lakhanpur

कठुआ: डग्गर, जुथाना के बाद अब लखनपुर के कसोरी में दिखा संदिग्ध, सुरक्षा बलों ने की इलाके की घेराबंदी

Fri, 17 May 2024 11:51 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 17 May 2024 11:51 AM IST
सार

लखनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ती पुलिस पोस्ट बसंतपुर से सटे कसोरी गांव में स्कूली बच्चों ने एक संदिग्ध देखने की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया।

विज्ञापन
jammu kashmir : Kathua After Daggar Juthana now suspicious seen in Kasori of Lakhanpur
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : एजेंसी

विस्तार

जम्मू संभाग में लगातार संदिग्धों के देखे जाने की सूचनाओं के बीच आम नागरिक खौफजदा हैं। कठुआ जिले के डग्गर और जुथाना गांव के बाद अब लखनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ती पुलिस पोस्ट बसंतपुर से सटे कसोरी गांव में स्कूली बच्चों ने एक संदिग्ध देखने की सूचना पुलिस को दी है। गुरुवार को लखनपुर पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, लखनपुर के कसोरी गांव के बच्चे सुबह स्कूल जा रहे थे तो उन्होंने पहाड़ी पर एक अजनबी को देखा, जो वहां से भाग गया। बच्चों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस जवानों ने पांच किलोमीटर के दायरे में फैले जंगली इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया। इसके साथ ही बच्चों के अभिभावकों से भी पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निवासी कर्ण सिंह ने बताया कि उनके गांव के बच्चे सुबह स्कूल जा रहे थे कि उन्हें रास्ते में पहाड़ी के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया, जिसने काले कपड़े पहने हुए थे। जब उन्होंने उस व्यक्ति को देखा तो वह वहां से भाग गया और बच्चे डर के कारण घर लौट आए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। 


उन्होंने सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस को इसकी सूचना दी। वहीं एक अन्य नागरिक ने बताया कि सुबह जैसे ही इस घटना की बात सामने आई तो इलाके में दहशत का माहौल बन गया। अब हर कोई डर रहा है। वहीं उन्होंने सरकार से मांग की है कि जिन लोगों के लाइसेंसी हथियार चुनाव के मद्देनजर पुलिस के पास रखवाए हुए हैं, उन्हें वापस दे दिया जाए ताकि लोग सुरक्षित महसूस कर सकें। उधर पुलिस ने दिन भर तलाशी अभियान जारी रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed