फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Kabbadi Association Released the Sports Calender

Jammu News: खेल कैलेंडर जारी, जिलों को मिली जूनियर व सीनियर चैंपियनशिप की मेजबानी

विज्ञापन
Jammu Kashmir Kabbadi Association Released the Sports Calender
-चार से 31 अक्तूबर तक प्रदेश के सभी जिलों में होगी जिला चैंपियनशिप
विज्ञापन

- एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन ने जारी किया कैलेंडर
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन ने 2024-25 का घरेलू खेल कैलेंडर जारी किया है। कैलेंडर के तहत कबड्डी की सब जूनियर, जूनियर, सीनियर यूटी स्तरीय बॉयज व गर्ल्स चैंपयनशिप का आयोजन किया जा सकेगा।
एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव कुलदीप कुमार गुप्ता, अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कैलेंडर जारी किया। कैलेंडर के तहत गांदरबल जिला कबड्डी संघ चार से पांच अक्तूबर तक जिला कबड्डी चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। वहीं, श्रीनगर जिला छह से सात अक्तूबर तक, अनंतनाग 11 से 13 अक्तूबर तक, पुलवामा 14 से 16 अक्तूबर, बडगाम 17 से 19 अक्तूबर , बारामुला में 10 से 12 अक्तूबर तक चैंपियनशिप होगी।
विज्ञापन

जम्मू संभाग में जम्मू जिला चैंपियनशिप 14 से 16 अक्तूबर तक होगी। वहीं पुंछ में 23 से 25 अक्तूबर, कठुआ में 26 से 27 अक्तूबर, राजोरी में 28 से 30 अक्तूबर तक, उधमपुर में 29 से 31 अक्तूबर तक जबकि सांबा जिला चैंपियनशिप 22 से 24 अक्तूबर तक होगी। एसोसिएशन के महासचिव कुलदीप गुप्ता ने कहा कि सभी जिला कबड्डी चैंपियनशिप पूरी होने के बाद, श्रीनगर जिला कबड्डी एसोसिएशन सब जूनियर यूटी कबड्डी चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधमपुर जिला कबड्डी एसोसिएशन जूनियर यूटी कबड्डी चैंपियनशिप मेजबानी करेगा। वहीं पुंछ जिला कबड्डी एसोसिएशन राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप के आयोजन से पहले सीनियर यूटी कबड्डी चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। उन्होंने कहा कि सभी जिलों के साथ-साथ जम्मू प्रांत और कश्मीर प्रांत में यूटी कबड्डी चैंपियनशिप के पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed