फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir Jhajjar Kotli accident, three laborers Death

जम्मू-कश्मीरः जिंदगी के लिए घाटी छोड़ घर जा रहे थे मजदूर, रास्ते में मौत ने मचाया तांडव

Fri, 01 Nov 2019 12:03 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 01 Nov 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir Jhajjar Kotli accident, three laborers Death
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com

झज्जर कोटली हादसे में मारे गए मजदूरों के साथ भी नियति ने अजब खेल खेला। घाटी में गैर प्रांतीय श्रमिकों को आतंकियाें द्वारा निशाना बनाए जाने से दहशत के चलते आठ मजदूर आनन फानन घर के लिए निकले लेकिन जम्मू पहुंचने से पहले ही मौत ने उनकी सांसें भी रोक दीं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बिहार के रहने वाले मजदूर श्रीनगर में दिहाड़ी लगाकर अपनी रोजी रोटी कमा रहे थे। लेकिन कुलगाम में आतंकियों द्वारा छह मजदूरों की हत्या कर देने के बाद श्रीनगर में काम करने वाले मजदूरों में दहशत हावी हो गई।
विज्ञापन


वह कश्मीर छोड़कर अपने घरों को जा रहे हैं। हादसे में जान गवाने वाले यह मजदूर भी डरकर अपनी जान बचाते हुए अपने घरों को लौट रहे थे। लेकिन मौत ने इनका पीछा नहीं छोड़ा और सड़क हादसे में जान चली गई। मृतक तीनों मजदूरों के शव जीएमसी के शवगृह रखे गए हैं। अभी इनका पोस्टमार्टम भी नहीं हुआ। क्योंकि इनके परिजनों के आने तक पोस्टमार्टम नहीं किया जा सकता। पुलिस ने उन मजदूरों के घर पर संदेश दे दिया है, जिनकी पहचान हो पाई है या फिर जो थोड़ी बहुत बात कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed