फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir jammu kashmir

जम्मू - कश्मीर में 149 मरीज हुए स्वस्थ, दो की मौत, 132 नए मामले सामने आए

विज्ञापन
jammu kashmir jammu kashmir
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में सोमवार को कोरोना संक्रमण के नए मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या ज्यादा रही। प्रदेश में 149 मरीज स्वस्थ हुए जबकि 132 नए मामले सामने आए। इसमें जम्मू संभाग से 10 और कश्मीर से 122 मामले शामिल रहे। इसमें जम्मू संभाग से 45 और कश्मीर से 104 मामले शामिल हैं। अब तक जम्मू संभाग से 822 और कश्मीर से 2709 मरीज रिकवर हो चुके हैं। इस बीच कश्मीर में दो और लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 85 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें कश्मीर संभाग से 75 संक्रमित मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन

नए पॉजिटिव मामलों में कुलगाम से 12,श्रीनगर से 22, शोपियां से 22, अनंतनाग से 2, बारामुला से 18, कुपवाड़ा से 13,पुलवामा से 10,बड़गाम से 20, बांदीपोरा से 3, जम्मू से 1, कठुआ से 2, पुंछ से 5, राजोरी और डोडा से 1-1 मामला शामिल है। पिछले कुछ दिनों से जम्मू संभाग में पाजिटिव मामलों की कमी आई है, लेकिन कश्मीर संभाग से लगातार संक्रमित मामले सामले आ रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में 3623 संदिग्ध लोग निगरानी में लिए
जम्मू। जम्मू कश्मीर में सोमवार को कोरोना के 3623 संदिग्ध लोगों को निगरानी में लिया गया। अब तक कोरोना संक्रमित, उनके संपर्क और विदेश यात्रा से जुड़े मामलों में 257565 लोगों को निगरानी में लिया जा चुका है। इसमें 39718 को घर पर क्वारंटीन, 2472 को अस्पताल में आइसोलेशन, 30 को अस्पताल में क्वारंटीन, 46853 को घर पर सर्विलांस पर लिया गया। इसमें 168407 लोगों ने सर्विलांस अवधि को पूरा कर लिया है। अब तक 313687 सैंपलों में से 307599 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। कुल 6088 पाजिटिव मामलों में 2472 सक्रिय हैं। इसमें 544 जम्मू संभाग और 1928 कश्मीर संभाग में है। अब तक जम्मू संभाग से 11 और कश्मीर से 75 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों मरने वाले दक्षिण कश्मीर के
मृतकों में शामिल 58 वर्षीय मृतक दक्षिणी कश्मीर के कोकरनाग का रहने वाला था। सीडी अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. सलीम टाक ने बताया कि पॉजिटिव पाए गए शख्स को जीएमसी अनंतनाग से 19 जून को सीडी अस्पताल में भर्ती किया गया था। दूसरी मौत पुलवामा के 65 वर्षीय शख्स की श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल में हुई है। डॉ. नजीर चौधरी ने बताया कि इस मरीज की रविवार देर रात मौत हो गई थी।
लद्दाख में दस नए केस, प्रदेश में कुल 847 में 710 एक्टिव
लेह। लद्दाख में कोरोना संक्रमण के दस और मामले आए हैं। इन नए पॉजिटिव मामलों से प्रदेश में अब तक का आंकड़ा 847 पहुंच गया है। सोमवार दो मरीजों को पूरी तरह से स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वर्तमान में 710 एक्टिव मामले हो गए हैं जिनमें से लेह जिले में 153 और कारगिल में 557 मरीज हैं। लेह में 9 मरीज ही कोविड अस्पताल में भर्ती हैं। 144 संक्रमितों को घरों में आइसोलेट किया गया है। वहीं कारगिल में 54 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं जबकि 120 कोविड केयर सेंटर और 383 संक्रमितों को घरों में आइसोलेट किया गया है। लद्दाख में स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव में लक्षण रहित संक्रमितों को सीधा घरों में आइसोलेट किया जा रहा है। संवाद

कोरोना के बारे जागरूक करने को बारामुला में लगी एलईडी स्क्रीन
बारामुला। जिला प्रशासन ने सोमवार को शहर में एक एलईडी स्क्रीन लगा दी है। इसका मुख्य उद्देश्य कोविड-19 महामारी के संबंध में लोगों को जानकारी देना है। अधिकारियों ने कहा कि स्मार्ट सिटी की तर्ज पर एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। आने वाले दिनों में शहर के अन्य हिस्सों में भी ऐसी स्क्रीन लगाई जाएंगी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। उपायुक्त बारामुला जीएन इटू ने कहा कि प्रशासन इस उद्देश्य के लिए राजमार्ग, बस स्टैंड और सरकारी कार्यालयों जैसे सार्वजनिक स्थानों का उपयोग करने की योजना बना रहा है। उन्होंने कहा, हमें संबंधित विभागों से सारी सामग्री प्राप्त हो गई है, जो स्क्रीन के माध्यम से जिले में स्थापित की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed