{"_id":"607019f249ed7161fb48efdc","slug":"jammu-kashmir-investigation-in-the-case-of-religion-conversion-of-200-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: विजयपुर में धर्मांतरण की कोशिश, मामले की हो रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: विजयपुर में धर्मांतरण की कोशिश, मामले की हो रही जांच
Fri, 09 Apr 2021 02:40 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Fri, 09 Apr 2021 02:40 PM IST
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन
कस्बे के एक पैलेस में धर्मांतरण की कोशिशों को जागरूक समाज संस्था ने नाकाम कर दिया। यहां 200 लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए बुलाया था। पैलेस संचालक से संस्था के सदस्यों की बहस भी हुई। हंगामे को देखते हुए धर्मांतरण करवाने के लिए पहुंचे लोग मौके से भाग निकले। हंगामे की खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
इस बाबत कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। पैलेस संचालक का कहना है कि उन्होंने पैलेस बुक किया था। उन्हें नहीं पता था कि यहां धर्मांतरण का कार्यक्रम चल रहा है। धर्मांतरण कराने आए लोग पठानकोट और बटोत से आए थे। बुधवार रात्रि को यह कार्यक्रम चल रहा था। डुग्गर मंच के प्रधान मोहन सिंह, समाजसेवी पंकज सलाथिया, सुभाष सिंह जमवाल, हरभजन सिंह आदि ने एसएसपी सांबा से मांग की है कि इस पूरे मामले की गहराई से जांच की जाए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: अब नई जगह शिफ्ट होगा ठंडी खुई टोल प्लाजा, दो हाईवे होंगे कवर
विज्ञापन
इस संबंध मे विजयपुर थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि जब हमें कार्यक्रम की सूचना मिली तो हमारी टीम मौके पर पहुंची, लेकिन कार्यक्रम करवाने वाले वहां से भाग गए। इस संबंध में अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन फिर भी जांच जारी है।