फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Information sought on 13 terrorists of Kishtwar sitting in Pakistan, SIU is investigating

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान में बैठे किश्तवाड़ के 13 आतंकवादियों की मांगी जानकारी, एसआईयू कर रही जांच

Tue, 28 Mar 2023 02:42 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 28 Mar 2023 02:42 AM IST
सार

किश्तवाड़ एसआईयू के मुख्य जांच अधिकारी डीएसपी विशाल शर्मा ने इनके खिलाफ लेटर रोगेटरी की प्रक्रिया शुरू की है। जांच में पता चला है कि यह आतंकी युवाओं को सोशल मीडिया के जरिए बहकाकर आतंकी गतिविधियों में शामिल कर रहे हैं।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Information sought on 13 terrorists of Kishtwar sitting in Pakistan, SIU is investigating
जम्मू कश्मीर एसआईयू - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) ने भारत सरकार के माध्यम से पाकिस्तान में बैठे किश्तवाड़ के 13 आतंकियों की जानकारी मांगी है। किश्तवाड़ के 13 आतंकी समय-समय पर पाकिस्तान चले गए थे।

विज्ञापन


जो वहां बैठ कर अब भी किश्तवाड़ के युवाओं को सोशल मीडिया के जरिए बहकाकर आतंकी गतिविधियों में शामिल कर रहे हैं। किश्तवाड़ एसआईयू के मुख्य जांच अधिकारी डीएसपी विशाल शर्मा ने इनके खिलाफ लेटर रोगेटरी की प्रक्रिया शुरू की है।
विज्ञापन


इन 13 आतंकियों में शाहनवाज कंथ उर्फ मुन्ना उर्फ उमर निवासी हुल्लर, नईम अहमद उर्फ आमिर, मोहम्मद इकवाल उर्फ बिलाल, शाहनवाज उर्फ नईम निवासी चिरूल पडयारना, जावेद हुसैन गिरी उर्फ मुजमिल निवासी कुंडाली पोचल, बशीर अहमद मुगल निवासी जुगना केश्वान, गाजी उल दीन निवासी केश्वान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सतर दीन उर्फ राजव उर्फ सैफुल्लाह, इम्तियाज उर्फ दाउद निवासी बंदेरना, शब्रीर अहमद निवासी किथर बोंजवा, मोहम्मद रफीक कीन निवासी बोंजला, मुज्फर अहमद निवासी सेमना और आजाद हुसैन शामिल हैं। किश्तवाड़ के रहने वाले ये सभी दहशतगर्द आतंकवाद के चरम के दौर में पाकिस्तान चले गए थे और अब भी वहां बैठ आतंकी गतिविधियां चला रहे हैं।

यह है लेटर रोगेटरी

बहुत से आतंकी पाकिस्तान में चले जाते हैं और वहां से भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियां चलाते हैं। इनके खिलाफ पुलिस एक कार्रवाई शुरू करती है। भारत सरकार की तरफ से पाकिस्तान सरकार से एक अदालत के जरिए लेटर रोगेटरी जारी किया जाता है। इसके तहत पाकिस्तान को बताया जाएगा कि यह लोग उनके देश में हैं। इनकी जानकारी दी जाए। साथ ही इन आतंकियों को गिरफ्तार कर भारत को सौंपा जाए।

दो के खिलाफ चालान पेश

कठुआ की एसयूआई यूनिट ने दो आतंकियों के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया है। जाकिर हुसैन भट्ट उर्फ उमर फारूक निवासी कठुआ मलहार और गुलाम फरीद निवासी बिंबर पाकिस्तान पर देशविरोधी गतिविधियों और बिस्फोट मामले में चालान पेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed