फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Infiltration attempt on Poonch LoC amid Home Minister visit, army conducts search operation

जम्मू-कश्मीर: गृहमंत्री के दौरे के बीच पुंछ एलओसी में घुसपैठ की कोशिश, फायरिंग में सेना का एक जवान जख्मी

Fri, 23 Jun 2023 10:41 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 23 Jun 2023 10:41 PM IST
सार

नियंत्रण रेखा पर हलचल दिखने के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया है। सीमा पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Infiltration attempt on Poonch LoC amid Home Minister visit, army conducts search operation
जम्मू आईबी पर गश्त करते सुरक्षाबल(FILE) - फोटो : एएनआई

विस्तार

पुंछ जिले में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर चक्का दा बाग क्षेत्र में शुक्रवार देर रात भारतीय सेना के जवानों ने कुछ संदिग्धों को भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करते देखा जिसके उपरांत सेना की तरफ से उन्हें ललकारा गया। उनकी तरफ से सेना पर गोलीबारी शुरू की गई। जिस पर भारतीय सेना की तरफ से भी जवाबी गोलीबारी शुरू की गई।

विज्ञापन


इस बीच आतंकियों और सेना के बीच जारी गोलीबारी में सेना का एक जवान घायल हो गया है जिसे तत्काल उनके सैन्य अस्पताल में भेजा गया है जवान की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। नियंत्रण रेखा से घुसपैठ की कोशिश उस समय की जा रही है जब गृहमंत्री अमित शाह  जम्मू कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर हैं।
विज्ञापन


इससे पहले सुबह कुपवाड़ा जिले के नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर माच्छिल सेक्टर में सुरक्षाबलों ने चार घुसपैठियों को मार गिराया गया। मारे गए आतंकियों के पास से हथियारों और नशीले पदार्थों का जखीरा बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें नौ एके 47 राइफल, 14 एके मैगजीन, पिस्तौल की 288 गोलियां, चार हैंड ग्रेनेड, तीन पिस्तौल, पांच पिस्तौल मैगजीन, 55 पैकेट हेरोइन (लगभग 55 किलो) और अन्य आपत्तिजनक सामग्री शामिल है।  माच्छिल सेक्टर के काला जंगल में 22 व 23 जून की मध्यरात्रि घुसपैठ की सूचना मिली थी।

इस पर सेना तथा पुलिस ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन चलाया। सतर्क जवानों ने पाया कि पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर से चार आतंकियों का दल घुसपैठ की कोशिश कर रहा है। इस दौरान घात लगाकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई।


तड़के करीब साढ़े चार बजे चारों दहशतगर्द जब भारतीय सीमा में पहुंचे तो जवानों ने उन्हें ललकारा। जवाबी कार्रवाई करते हुए मार गिराया गया। इसके बाद एलओसी पर तलाशी अभियान चलाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed