{"_id":"5fe8bb5c8ebc3e3d51733db0","slug":"jammu-kashmir-indoor-stadium-to-be-constructed-in-jagati-slum-of-displaced-kashmiri-pandits","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस्थापित कश्मीरी पंडितों की जगती बस्ती में इंडोर स्टेडियम का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस्थापित कश्मीरी पंडितों की जगती बस्ती में इंडोर स्टेडियम का होगा निर्माण
Sun, 27 Dec 2020 10:20 PM IST
Mohit Mudgal
पीटीआई, जम्मू
पीटीआई, जम्मू
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 27 Dec 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
फारूक खान
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
जम्मू में विस्थापित कश्मीरी पंडितों की बस्ती ‘जगती’ में बहुउद्देशीय इंडोर स्टेडियम की स्थापना की जाएगी ताकि युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण की सुविधा मिल सके। जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल के सलाहकार फारूक खान ने रविवार को ये जानकारी दी।
जगती बस्ती में संपन्न पहले खेल महोत्सव के समापन पर खान ने युवा पीढी को खेल की संस्कृति को अंगीकार करने और स्वस्थ व अनुशासित जीवन के आधार के तौर पर खेलों को अपने जीवन में उतारने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बहुउद्देशीय इंडोर स्टेडियम में समर्पित स्थायी प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी ताकि युवा खिलाड़ियों को बेहतर आधारभूत संरचना एवं प्रशिक्षण मिल सके।