फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir in srinagar indian army gave last farewell to martyr jawan

जम्मू-कश्मीर: नम आंखों से अंतिम यात्रा को विदा हुए कुपवाड़ा मुठभेड़ में शहीद हुए सेना के जवान

Thu, 12 Jul 2018 09:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 12 Jul 2018 09:37 PM IST
विज्ञापन
jammu kashmir in srinagar indian army gave last farewell to martyr jawan
शहीद जवान को श्रधांजलि देते सेना के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
उत्तरी कश्मीर के सीमांत ज़िले कुपवाड़ा में आतंकियों के साथ जारी भीषण मुठभेड़ में शहीद हुए भारतीय सेना के जवान को श्रीनगर में श्र्द्धांजली दी गई। शहीद हुए जवान को श्रधांजलि देने के बात उसके पार्थिव शरीर को उसके पैतृक गांव के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन


श्रीनगर के बादामी बाग कैंटॉन्मेंट में गुरुवार को आयोजित एक शोक सभा के दौरान घाटी में तैनात सेना कि 15वी कोर के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एके भट्ट द्वारा शहीद जवान को श्रधांजलि दी गई। उनके द्वारा पुष्प अर्पित कर शहीद जवान को श्रद्धांजलि दी गई। सेना कमांडर के अलावा सेना और सुरक्षा एजंसियों के अधिकारियों के साथ-साथ जवान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


सेना के प्रवक्ता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शहीद पैराट्रूपर मुकुत बिहारी मीना बुधवार को कुपवाड़ा ज़िले के कंडी जंगल क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान गोली लगने के चलते गंभीर रूप से घायल हुए थे और उन्हे तुरंत शुरुआती चिकित्सा प्रदान करने के बाद सेना के अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होने बताया कि शहीद पैराट्रूपर मुकुत बिहारी मीना(24) वर्ष 2011 में सेना में शामिल हुए थे और वह राजस्थान के झालावार जिले की खानपुर तहसील के लदानिया गांव के रहने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि शहीद जवान के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देने के बाद उनके पैतृक गांव के लिए रवाना कर दिया गया जहां पूरे राष्ट्रीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उन्होने कहा कि इस दुख की घड़ी में सेना उन परिवारों के साथ खड़ी है और उनकी हर मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed