फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir in grip of cold wave: Many waterbrokes including Dal Lake in valley frozen 19 trains lasted late

शीतलहर की चपेट में जम्मू कश्मीर: घाटी में डल झील समेत कई जल निकाय जमे, कोहरे से 19 ट्रेनें देर से चली

Sun, 31 Dec 2023 12:02 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 31 Dec 2023 12:02 PM IST
सार

कश्मीर में चिल्ले कलां के बीच न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चल रहा है। इससे डल झील सहित कई जल निकायों और पेयजल आपूर्ति लाइनों में पानी जम गया है। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir in grip of cold wave: Many waterbrokes including Dal Lake in valley frozen 19 trains lasted late
श्रीनगर में छाया कोहरा - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू कश्मीर में शीतलहर जारी है। कश्मीर में चिल्ले कलां के बीच न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चल रहा है। इससे डल झील सहित कई जल निकायों और पेयजल आपूर्ति लाइनों में पानी जम गया है। 
विज्ञापन


उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण शनिवार को भी जम्मू आने वाली श्री शक्ति एक्सप्रेस, हेमकुंट, उत्तर संपर्क क्रांति समेत 19 ट्रेनें देरी से पहुंचीं हैं। हालांकि शनिवार को श्रीनगर में दिन में मौसम साफ रहा। जम्मू में भी घने कोहरे से राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार रविवार से मौसम में बदलाव आएगा। पांच जनवरी तक जम्मू-कश्मीर में बादल छाए रहने के आसार हैं।
विज्ञापन


दो से 13 घंटे देरी से पहुंची ट्रेनें

जम्मू रेलवे स्टेशन पर श्री शक्ति, वंदे भारत, राजधानी, बेगमपुरा और हेमकुंट दो घंटे, उत्तर संपर्क क्रांति, जम्मू मेल, सियालदाह, सोमनाथ तीन घंटे, पूजा एक्सप्रेस नौ घंटे, अमरनाथ एक्सप्रेस 13 घंटे, स्वराज, मुरी, मद्रास, शालीमार छह घंटे, मालवा, झेलम सात घंटे, नांदेड़ साहिब आठ घंटे देरी से पहुंची। इसके अलावा जम्मू से जाने वाली ट्रेनों में वंदे भारत तीन घंटे, पूजा एक्सप्रेस पांच घंटे, मद्रास एक घंटा और अमरनाथ पांच घंटे देरी से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कहां कितना न्यूनतम पारा (डिग्री सेल्सियस में)
  • लेह - 9.8
  • पहलगाम - 4.1
  • श्रीनगर -2.8
  • कुपवाड़ा - 2.3
  • गुलमर्ग - 2.5
  • भद्रवाह 2.2
  • कटड़ा 8.2
  • जम्मू 7.7 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed