फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir In a joint operation, Kishtwar over ground worker arrested, weapons recovered

जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में पिस्टल व ग्रेनेड समेत ओजीडब्ल्यू गिरफ्तार, बड़ी आतंकी साजिश नाकाम

Mon, 04 Nov 2019 11:13 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 04 Nov 2019 11:13 PM IST
विज्ञापन
Jammu-Kashmir In a joint operation, Kishtwar over ground worker arrested, weapons recovered
ओजीडब्लू गिरफ्तार, हथियार बरामद - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ जिले के संग्राम भाटा गांव से पुलिस ने सोमवार को एक ओजीडब्ल्यू को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक पिस्टल मैगजीन के साथ, एके 47 की दो मैगजीन, एके 47 की 52 गोलियां, एक ग्रेनेड, एक वायरलेस सेट व एक रेडियो बरामद किया गया।
विज्ञापन


पुलिस पकड़े गए ओजीडब्ल्यू से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में कुछ अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। 

इससे पहले रविवार को सुरक्षा बलों ने शेरी इलाके में आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर आठ किलो विस्फोटक, 10 इलेक्ट्रॉनिक डिटोनेटर, आईईडी विस्फोट में इस्तेमाल किए जाने वाले पांच बैटरी स्विच, एक चीन निर्मित पिस्टल, एके 47 राइफल की मैगजीन (27 गोलियां) तथा गोला-बारूद बरामद किया था।
विज्ञापन


सुरक्षा बलों का मानना है कि आतंकियों की ओर से किसी बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की साजिश की गई थी, जिसे नाकाम कर दिया गया। 

इस इलाके में आतंकी जब-तब अपनी मौजूदगी दर्ज कराते रहते हैं। एक साल के दौरान आतंकियों ने किश्तवाड़ में भाजपा नेता अनिल परिहार व उनके भाई तथा आरएसएस कार्यकर्ता चंद्रकांत शर्मा व उनके अंगरक्षक की हत्या कर दी।

बाद में डीसी के पीएसओ तथा पीडीपी के जिलाध्यक्ष के पीएसओ के हथियार भी लूट लिए। लगातार बढ़ती घटनाओं के बाद सुरक्षा बलों के घेरा मजबूत करने का लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed