बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: चुनाव से पहले पुंछ में उग्रवादी ठिकाना ध्वस्त, तीन IED बरामद, एक का भार था 20 किलो
पुंछ के गुरसाई के वन क्षेत्र में तलाशी अभियान के दौरान तीन आईईडी बरामद किए गए हैं। टीम ने आसपास के इलाके की घेराबंदी कर ली है। अभी तलाशी अभियान जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी लोकसभा चुनाव से पहले जम्मू संभाग के पुंछ जिले में सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी सफलता लगी है। बुधवार को सीमावर्ती जिले के जंगली क्षेत्र से तीन विस्फोटक आईईडी बरामद किए गए हैं। इनमें से प्रत्येक का वजन तीन से 20 किलोग्राम के बीच था। इन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाकर नष्ट कर दिया गया है।
एक अधिकारी ने बताया कि विशेष इनपुट पर पुंछ के गुरसाई के वन क्षेत्र में बुधवार को पुलिस, सीआरपीएफ और राष्ट्रीय राइफल्स ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। जांच के दौरान घने जंगल के बीच एक गुफा में बनाए गए आतंकी ठिकाने का पता चला। इसके भीतर पांच किलो, 10 किलो और 20 किलो क्षमता वाले स्टील के कंटेनरों के अंदर रखे गए तीन आईईडी पाए गए। सुरक्षाबलों ने आसपास के इलाके को घेर कर व्यापक तलाशी अभियान चलाया।
इसके बाद बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया और सभी तीन आईईडी को नष्ट कर दिया गया। इससे केंद्र शासित प्रदेश में आतंकवादियों के नापाक मंसूबे नाकाम हो गए हैं।
सीआरपीएफ अधिकारी ने कहा, 'तीन आईईडी को बरामद किया गया। इनमें से एक का वजन 15 से 20 किलोग्राम, दूसरे का वजन आठ से 10 किलोग्राम और तीसरे का वजन तीन से पांच किलोग्राम था। 246वीं बटालियन के सेकेंड-इन-कमांड यादव ने कहा कि आईईडी की जब्ती से आतंकवादियों की हमले की योजना विफल हो गई है।