{"_id":"676546f26989491d42034946","slug":"jammu-kashmir-i-know-rahul-he-will-not-push-anyone-even-if-he-is-an-mp-said-cm-omar-abdullah-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: मैं राहुल को जानता हूं, वह सांसद तो क्या किसी को भी धक्का नहीं देंगे, बोले सीएम उमर अब्दुल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: मैं राहुल को जानता हूं, वह सांसद तो क्या किसी को भी धक्का नहीं देंगे, बोले सीएम उमर अब्दुल्ला
Fri, 20 Dec 2024 03:59 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Fri, 20 Dec 2024 03:59 PM IST
सार
उमर अब्दुल्ला ने भाजपा के राहुल गांधी पर लगे धक्का देने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि राहुल गांधी कभी किसी को धक्का नहीं दे सकते।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वीरवार को भाजपा के उस दावे को खारिज कर दिया कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद परिसर में सत्ता पक्ष के दो सदस्यों को धक्का दिया था और कहा कि वह अंदर नहीं थे। उमर अब्दुल्लाह ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- मैं राहुल गांधी को जानता हूं। वह किसी को धक्का नहीं दे सकते हैं, वह किसी के साथ बुरा या असभ्य व्यवहार करने वाले व्यक्ति नहीं हैं।
विज्ञापन
सांसद तो छोड़िए, वह सड़क पर चलने वाले किसी व्यक्ति को भी धक्का नहीं दे सकते। बीआर आंबेडकर के कथित अपमान को लेकर संसद परिसर में विपक्ष और एनडीए सांसदों के बीच झड़प में पूर्व मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी घायल हो गए। भाजपा ने राहुल गांधी पर वरिष्ठ सदस्य को धक्का देने का आरोप लगाया, कांग्रेस नेता ने इस आरोप को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन