फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir: Home Minister Amit Shah arrives in Jammu Kashmir for a three-day visit

Shah Visit Jammu: गृहमंत्री अमित शाह तीन दिवसीय दौरे के लिए जम्मू पहुंचे, हवाई अड्डे पर किया गया स्वागत

Mon, 03 Oct 2022 07:36 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 03 Oct 2022 07:36 PM IST
सार

जम्मू कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर गृहमंत्री अमित शाह सोमवार शाम जम्मू पहुंच चुके हैं। उनका  शहर में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। 

विज्ञापन
jammu kashmir: Home Minister Amit Shah arrives in Jammu Kashmir for a three-day visit
जम्मू हवाई अड्डे पर गृहमंत्री शाह का स्वागत करते एलजी सिन्हा - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार शाम को जम्मू पहुंच गए हैं। हवाई अड्डे पर पहुंचने के दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा समेत अन्य भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह सीधे राजभवन पहुंचे।
विज्ञापन


चार अक्तूबर को मां वैष्णो के दरबार में माथा टेकने के बाद शाह राजोरी बस स्टैंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। राजोरी में पहाड़ियों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिए जाने की भी घोषणा हो सकती है। वहां से लौटकर जम्मू के कन्वेंशन सेंटर में चुनिंदा भाजपा नेताओं से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


शाम को ही वे श्रीनगर चले जाएंगे। पांच अक्तूबर को वे बारामुला स्पोर्ट्स स्टेडियम में रैली को संबोधित करेंगे। श्रीनगर में ही वे प्रधानमंत्री विकास पैकेज के कामों की उच्च स्तरीय बैठक में प्रगति जानेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही कानून-व्यवस्था तथा आतंकी घटनाओं की समीक्षा करेंगे। बैठक में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा भी मौजूद रहेंगे। शाह के साथ गृह मंत्रालय व विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी होंगे। दौरे के दौरान जम्मू व कश्मीर में कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ तथा शिलान्यास प्रस्तावित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed