फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu-kashmir has second highest solar energy potential

राजस्थान के बाद जम्मू-कश्मीर में सबसे अधिक सौर ऊर्जा क्षमता

Sat, 12 Dec 2015 08:31 PM IST
Updated Sat, 12 Dec 2015 08:31 PM IST
विज्ञापन
jammu-kashmir has second highest solar energy potential

जलवायु परिवर्तन से पृथ्वी के लिए पैदा हो रहे खतरे के मद्देनजर निरोधात्मक कार्ययोजना पर अमल शुरू हो गया है। संयुक्त राष्ट्र के फ्रेमवर्क के तहत घोषित आईएनडीसी के लक्ष्य हासिल करने के लिए सौर ऊर्जा की उच्च क्षमता वाले राज्यों की पहचान कर ली गई है।

विज्ञापन


बिजली के लिए थर्मल पावर प्लांट पर निर्भरता को कम करने के लिए नवीकरणीय ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत विकसित करने की दिशा में पर्यावरण और ऊर्जा मंत्रालय ने संयुक्त रणनीति बनाई है।
विज्ञापन


भारत ने कार्बन उत्सर्जन को 33 से 35 प्रतिशत घटाने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में लक्ष्य प्राप्ति को प्राथमिकता दी जा रही है। पर्यावरण मंत्रालय के मुताबिक देश में सबसे अधिक सौर ऊर्जा क्षमता राजस्थान के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे स्थान पर जम्मू-कश्मीर है

jammu-kashmir has second highest solar energy potential

राजस्थान में 142.31 गीगावाट सौर ऊर्जा क्षमता है। एक गीगावाट में एक हजार मेगावाट होता है। दूसरे स्थान पर जम्मू-कश्मीर है, जहां 111.05 गीगावाट सौर ऊर्जा का दोहन संभव है। महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में 64.32 और 61.66 गीगावाट सौर ऊर्जा क्षमता है। अन्य राज्यों में यह क्षमता 40 गीगावाट से कम है।

हिमाचल प्रदेश में 33.84, उत्तर प्रदेश में 22.83, उत्तराखंड में 16.80, हरियाणा में 4.56, पंजाब में 2.81 और दिल्ली में 2.05 गीगावाट सौर ऊर्जा क्षमता की पहचान की गई है। इस तरह देश में कुल 748.98 गीगावाट सौर ऊर्जा क्षमता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर सौ से अधिक देशों के बीच हुए अंतरराष्ट्रीय सौर संधि के तहत भारत को अन्य देशों से भी सौर ऊर्जा हासिल हो सकती है।

केंद्र सरकार ने 2022 तक 40 हजार मेगावाट सौर ऊर्जा के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए राज्यवार लक्ष्य तय कर दिया है। सभी सरकारी, आवासीय और व्यावसायिक भवनों की छतों पर सौर ऊर्जा के पैनल लगाने की दिशा में राज्यों सरकारों को निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed