फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir Handwara Police organises Bharat Darshan Tour

जम्मू-कश्मीरः एसपी ने झंडी दिखाकर रवाना की भारत दर्शन यात्रा, छात्रों को दी यह सलाह

Tue, 25 Feb 2020 02:38 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 25 Feb 2020 02:38 PM IST
विज्ञापन
jammu kashmir Handwara Police organises Bharat Darshan Tour
भारत दर्शन यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करते एसपी हंदवाड़ा - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में हंदवाड़ा पुलिस ने सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत इलाके के छात्रों के लिए भारत दर्शन यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा युवाओं से संबंधित गतिविधियों का समर्थन करने, उन्हें देश के अन्य हिस्सों की यात्रा करने, देश में स्थित ऐतिहासिक स्थानों के बारे में ज्ञान प्राप्त करने का अवसर प्रदान करने की एक पहल है।

विज्ञापन


इस यात्रा को आज यानी कि मंगलवार को एसपी हंदवाड़ा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर डॉ जी वी संदीप चक्रवर्ती, सिविल सोसाइटी के सदस्य और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन


एसपी हंदवाड़ा ने छात्रों के साथ बातचीत करते हुए उनकी सुखद यात्रा की कामना की। साथ ही उन्हें अपने ज्ञान को समृद्ध करने के लिए इस अवसर का पूरा उपयोग करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी हंदवाड़ा ने कहा कि पुलिस युवाओं और छात्रों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले दिनों में इस तरह के आयोजनों को जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा कराया जाता रहेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed