फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu&Kashmir Governor,SP Malik on order letters purportedly issued by state govt:J&K

J&K: राज्यपाल मलिक बोले- जिसको पाक जाना है जाए, हिंदुस्तान को तोड़कर आजादी नहीं मिलेगी

Tue, 30 Jul 2019 04:38 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 30 Jul 2019 04:38 PM IST
विज्ञापन
Jammu&Kashmir Governor,SP Malik on order letters purportedly issued by state govt:J&K
सत्यपाल मलिक - फोटो : फाइल, अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि राज्य के विशेष दर्जे पर कोई बड़ा निर्णय होने के बारे में अफ वाहों की तरफ  लोगों को ध्यान नहीं देना चाहिए क्योंकि सब कुछ सामान्य है। घाटी में कानून-व्यवस्था को लेकर सोशल मीडिया पर कई आदेश दिखने के बारे में कहा कि यहां काफी अफवाहें फैलाई जा रही हैं, उन पर ध्यान नहीं दें। सब कुछ ठीक है और सब कुछ सामान्य है। हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर दिख रहे आदेश वैध नहीं हैं। लाल चौक पर अगर कोई छींकता भी है तो राजभवन तक पहुंचते-पहुंचते इसे बम विस्फोट बता दिया जाता है।

विज्ञापन


राज्यपाल के बयान के बाद नेकां नेता उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से फैले फर्जी आदेशों के सिलसिले में सीबीआई जांच की मांग की है। ट्वीट किया कि राज्यपाल द्वारा उठाया गया यह एक गंभीर मुद्दा है। सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के फर्जी आदेश सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। इसे महज कुछ कहकर खारिज नहीं किया जा सकता। सीबीआई से इस फर्जी आदेश और उसके जारी होने की जांच करने को कहा जाना चाहिए।
विज्ञापन


पाकिस्तान चले जाओ लेकिन हिंदुस्तान को तोड़कर नहीं मिलेगी आजादी 
श्रीनगर में केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल के सम्मेलन में एक वाकये का जिक्र करते हुए राज्यपाल ने जम्मू-कश्मीर को एक बार फि र भारत का अभिन्न अंग बताया। अपने शॉल वाले के साथ हुई बातचीत का जिक्र करते हुए उन्होंने राज्य में राज करने वाली पार्टियों की आलोचना की। कहा कि कश्मीर में राज करने वाले लोग यहां के लोगों को इतने सपने दिखाते रहे कि मेरा शॉल वाला भी मुझसे पूछता था कि क्या हम आजाद हो जाएंगे। मैंने उसको कहा कि तुम तो आजाद ही हो। अगर तुम पाकिस्तान के साथ जाने को आजादी समझते हो तो चले जाओ पाकिस्तान लेकिन हिंदुस्तान को तोड़कर कोई आजादी नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


भ्रष्टाचार दिल्ली में पूर्ववर्ती सरकार की गलतियों का नतीजा
राज्यपाल ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है। यह रोग एक दिन में विकसित नहीं हुआ है। यह दिल्ली में राज करने वाली पूर्ववर्ती सरकार की गलतियों का नतीजा है, जिन्होंने बिना चुनाव लड़ने वाले को मुख्यमंत्री बना दिया। चुनाव में गड़बड़ी की गई और जीतने वाले उम्मीदवार को हरा दिया गया। मैं स्थानीय नेताओं को ज्यादा कसूरवार मानता हूं क्योंकि उन्होंने जनता के सामने सच नहीं रखा। स्थानीय नेता सपनों के सौदागर हैं जिन्होंने पहले आजादी और फिर स्वायत्तता का सपना दिखाया। नेकां का जिक्र करते हुए कहा कि उनके नेता दिल्ली से लौटकर सभा को संबोधित करते थे और उस दौरान हरा रुमाल लहराते थे कि उन्हें पाकिस्तान का समर्थन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed