फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir Governor says Terrorists who killed BJP leader in Kishtwar have been identified

किश्तवाड़ में भाजपा नेता को मारने वाले आतंकवादियों की पहचान कर ली गई है- सत्यपाल मलिक

Mon, 05 Nov 2018 11:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 05 Nov 2018 11:41 AM IST
विज्ञापन
Jammu-Kashmir Governor says Terrorists who killed BJP leader in Kishtwar have been identified
दरबार मूव के दौरान गार्ड ऑफ ऑनर लेते राज्यपाल सत्यपाल मलिक - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा है कि किश्तवाड़ में भाजपा के प्रदेश सचिव अनिल परिहार व उनके भाई के हत्यारों की पहचान कर ली गई है। इस घटना को सौ फीसदी आतंकियों ने ही अंजाम दिया था, यह साबित हो गया है। जल्द ही हत्यारे सामने होंगे।

विज्ञापन


पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यह आतंकवादियों और पाकिस्तान की तरफ से हताशा में किया गया कृत्य है। घाटी में बिना हिंसा के चुनाव संपन्न हो जाने तथा आतंकी घटनाओं में कमी से हताश पाकिस्तान में बैठे आकाओं ने आतंकियों को किसी भी घटना को अंजाम देने की हिदायत दी है। सरकार ने हत्या की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। उसे जांच तेज करने तथा जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। घटना के बाद दोनों संप्रदायों ने धैर्य का परिचय दिया, जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। राज्यपाल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग आपसी भाईचारा तथा सौहार्द्र बनाए रखें।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि एक नवंबर को परिहार बंधुओं की आतंकियों ने हत्या कर दी थी। इसके बाद किश्तवाड़ और डोडा में कर्फ्यू लगा दिया गया था। डोडा से कर्फ्यू पूरी तरह हटा लिया गया है, जबकि किश्तवाड़ में पिछले तीन दिनों से कर्फ्यू में कुछ घंटों की ढील दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चूहों की तरह बिल में घुस गए हैं आतंकी 
राज्यपाल ने कहा कि निकाय चुनाव के मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गए, इस बात से आतंकी संगठन परेशान थे। राज्य में सुरक्षाबलों का मनोबल बहुत ऊंचा है, वे आतंकियों को चुनाव में किसी भी प्रकार का खलल पैदा नहीं करने देंगे। आतंकी चूहों की तरह बिल में घुस गए हैं। यह पूछे जाने पर कि डोडा में हिजबुल ने धमकी भरे पोस्टर चस्पा किए हैं तो उन्होंने कहा कि आतंकियों से कोई परेशानी नहीं है। आतंकियों से पंचायत चुनाव प्रभावित नहीं होंगे। बस मौसम ठीक रहना चाहिए, आतंकियों से तो निपट लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed