{"_id":"5d35b0bd8ebc3e6d05747239","slug":"jammu-kashmir-governor-satyapal-maliks-answer-to-nc-leader-omar-abdullah","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा- उमर अभी राजनीति में बच्चे हैं, मैं अपनी बात पर कायम हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा- उमर अभी राजनीति में बच्चे हैं, मैं अपनी बात पर कायम हूं
Mon, 22 Jul 2019 06:33 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Prachi Priyam
Updated Mon, 22 Jul 2019 06:33 PM IST
विज्ञापन
राज्यपाल सत्यपाल मलिक (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने सोमवार को एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए नेशनल कांफ्रेंस पार्टी के नेता उमर अब्दुल्लाह पर पलटवार किया। उन्होंने उमर अब्दुल्लाह की ट्वीट पर जवाब देते हुए कहा कि वो अभी राजनीति में बच्चे हैं, जो हर बात पर ट्वीट करते रहते हैं। उनके ट्वीट्स को देखिए तो आपको पता लग जाएगा कि 90 प्रतिशत लोग उनका विरोध करते हैं।
विज्ञापन
अपने पिछले बयान को लेकर राज्यपाल मलिक ने कहा कि मैंने यहां के भ्रष्टाचार से परेशान होकर गुस्से में बयान दे दिया था। बतौर राज्यपाल मुझे ऐसा नहीं कहना चाहिए था, लेकिन मैं निजी रूप से अब भी उसे सही मानता हूं कि आज राज्य के कई राजनेता और शीर्ष नौकरशाह भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।
विज्ञापन
बता दें कि, रविवार को कारगिल में कारगिल लद्दाख पर्यटन महोत्सव को संबोधित करते हुए राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा था कि जिन बच्चों ने हथियार उठाया है वे अपने ही लोगों को मार रहे हैं। वे पीएसओ व एसपीओ को मार रहे हैं। आखिर उन्हें क्यों मार रहे हो? हत्या उसकी करो जिसने कश्मीर को लूटा है। क्या तुमने इसमें से किसी को मारा है? बंदूक से कभी भी समस्या का समाधान नहीं हो सकता। श्रीलंका में लिट्टे जैसा संगठन भी खत्म हो गया। हिंदुस्तान में बंदूक से सरकार को कभी भी झुकाया नहीं जा सकता। सरकारों से ऐसे नहीं लड़ा जाता। बातचीत से तो सब कुछ हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
इसके बाद घाटी में सियासत गर्मा गई और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने राज्यपाल के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बयान के बाद जम्मू-कश्मीर में अगर किसी भी राजनेता, सेवारत या सेवानिवृत्त नौकरशाह की हत्या होती है तो इसके लिए जिम्मेदार सत्यपाल मलिक होंगे।