{"_id":"5c686cf2bdec2211b70600db","slug":"jammu-kashmir-governor-satyapal-malik-said-take-strict-action-against-people-doing-violence","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में हिंसा पर बोले राज्यपाल, ऐसे लोग चाहे किसी पार्टी या धर्म से हों, करें कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में हिंसा पर बोले राज्यपाल, ऐसे लोग चाहे किसी पार्टी या धर्म से हों, करें कड़ी कार्रवाई
Sun, 17 Feb 2019 01:35 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sun, 17 Feb 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
राज्यपाल सत्यपाल मलिक
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद उत्पन्न कानून व्यवस्था पर सख्त रवैया अख्तियार किया है। उन्होंने किसी भी प्रकार की हिंसा, आगजनी तथा अफ वाह फैलाने में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साफ कहा है कि ऐसे लोग चाहे किसी भी राजनीतिक पार्टी या धर्म से ताल्लुक रखते हों, उन पर कार्रवाई करें। राज्यपाल का यह निर्देश जम्मू में प्रदर्शन के दौरान हिंसा, पत्थरबाजी और वाहनों को जलाने की घटना के सामने आने के बाद आया है।
राजभवन में कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने लोगों से शांति तथा सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की ताकि प्रदेश के शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने की कोशिश में लगी ताकतों को पराजित किया जा सके। उन्होंने देश के कई विश्वविद्यालयों तथा कॉलेज में पढ़ रहे राज्य के छात्रों की स्थिति की भी समीक्षा की।
बैठक में जानकारी दी गई कि सभी प्रमुख स्थानों में नियुक्त संपर्क अधिकारी प्रभावी रूप से काम कर रहे हैं। वे छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विश्वविद्यालय के अधिकारियों तथा स्थानीय पुलिस के साथ संपर्क में हैं। राज्यपाल ने निर्देश दिए कि ये अधिकारी जम्मू-कश्मीर के छात्रों के साथ संपर्क में रहें और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
राजनीतिक दल आएं आगे
राज्यपाल ने कहा कि राज्य की जनता आपसी भाईचारे तथा सह-अस्तित्व पर विश्वास करती आई है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों तथा वरिष्ठ नेताओं से अपील की कि वे शांति तथा भाईचारे की स्थापना के लिए आगे आएं। साथ ही उन्होंने किसी प्रकार की अफवाहों से दूर रहने की भी अपील की।