{"_id":"5b406c1a4f1c1b97468b5132","slug":"jammu-kashmir-governor-orders-emergency-relief-for-passengers-trapped-in-the-amarnath-yatra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा के पंजीकरण को उमड़ी भीड़, राज्यपाल बोले फंसे यात्रियों को तत्काल मिले राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा के पंजीकरण को उमड़ी भीड़, राज्यपाल बोले फंसे यात्रियों को तत्काल मिले राहत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 07 Jul 2018 01:00 PM IST
विज्ञापन
राज्यपाल बोले अमरनाथ यात्रा में फंसे यात्रियों को तत्काल मिले राहत
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नुनवान और बालटाल आधार शिविरों में स्थिति का जायजा लेने के बाद राज्यपाल एनएन वोहरा ने फंसे यात्रियों को उचित सुविधाएं मुहैया करवाने के निर्देश दिए हैं। विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक में राज्यपाल ने जीएम, बीएसएनएल को विभिन्न यात्रा शिविरों में दूरसंचार की गुणवत्ता को बहाल करने और सुधार के लिए बैंड विड्थ को बढ़ाने के निर्देश दिए।
उन्होंने संचार सेवा की शीघ्र बहाली सुनिश्चित करने के लिए मंडलायुक्त को बीएसएनएल के साथ संपर्क रखने को कहा। हिंदुस्तान पेट्रोलियम एविएशन के प्रतिनिधि को आईएएफ चोपर्स के लिए रिजीलिंग सुविधाएं प्रदान करने का निर्देश दिए गए। अध्यक्ष जम्मू-कश्मीर बैंक को पंचतरणी में माइक्रो एटीएम स्थापित करने और शनिवार सुबह फंसे हुए यात्रियों को नकद उपलब्ध कराने को कहा गया। इसी तरह विकास आयुक्त आर एंडबी, श्रीनगर और मुख्य अभियंता बीआरओ को संसाधनों को पुल करके रेल पाटरी और बारीमार्ग के बीच प्रभावित ट्रैक हिस्सों में गिरते पत्थरों से सुरक्षा प्रदान करने के लिए तत्काल उपाय शुरू करने का निर्देश दिया गया।
आईजीपी कश्मीर को तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए नामित स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल स्थापित करने का निर्देश दिया गया। निदेशक सीएपीडी ने राज्यपाल को आश्वासन दिया कि सभी यात्रा शिविरों में राशन पर्याप्त रूप से भंडार किया गया है। इस बीच राज्यपाल ने बेस कैंप बालटाल में रिवर्स वेंडिंग मशीन का उद्घाटन किया। जिला प्रशासन गांदरबल और सोनामर्ग डेवलपमेंट अथारिटी की ओर से बालटाल व सोनामर्ग में कोका कोला कंपनी के साथ सीएसआर में मशीनें स्थापित की गई हैं।

अमरनाथ यात्रा के पंजीकरण को खूब उमड़ी भीड़
AMARNATH YATRA
- फोटो : अमर उजाला
अमरनाथ यात्रा के लिए महाजन हाल में शुक्रवार को काफी भीड़ रही। हालत यह रही कि श्रद्धालुओं को पंजीकरण करवाने के लिए जगह कम पड़ गई। ऐसे में धक्का मुक्की की नौबत भी आई। पुलिस जवानों ने श्रद्धालुओं को लाइनों में खड़ा किया। भीड़ को देखकर मुख्य गेट को भी कुछ समय के लिए बंद किया गया। इसके बाद पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हुई। श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से पंजीकरण करवाया। गेट के बाहर भी श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ी। वहीं, यात्रा के लिए कुल 1204 श्रद्धालुओं ने अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए पंजीकरण कराया। इसमें 544 पुरुष और 660 महिलाएं शामिल हैं।
प्रशासन के द्वारा कुल 1600 श्रद्धालुओं के पंजीकरण का कोटा निर्धारित किया गया था। बालटाल मार्ग से 544 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया। इसमें 412 पुरुष और 124 महिलाएं शामिल हैं। आठ बच्चे भी यात्रा पर जाएंगे। पहलगाम के रास्ते 660 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया। इसमें 492 पुरुष जबकि 162 महिला श्रद्धालुओं का पंजीकरण हुआ है। इसमें 06 बच्चों का भी यात्रा के लिए पंजीकरण हुआ। श्रद्धालु अब आठ जुलाई को यात्रा के लिए रवाना होंगे।