{"_id":"620794d0478c2410962781ab","slug":"jammu-kashmir-government-will-give-financial-assistance-of-25-lakhs-to-the-families-of-martyrs","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: शहीदों के परिजनों को सरकार देगी 25 लाख की आर्थिक सहायता, आशा वर्करों को प्रति माह एक हजार का इंसेंटिव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: शहीदों के परिजनों को सरकार देगी 25 लाख की आर्थिक सहायता, आशा वर्करों को प्रति माह एक हजार का इंसेंटिव
Sat, 12 Feb 2022 04:37 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 12 Feb 2022 04:37 PM IST
सार
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू संभाग में पर्यटन की अपार क्षमता है और इसके विस्तार के लिए उचित प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय संस्कृति, खानपान, परंपरा, कला को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
Lg Manoj Sinha
- फोटो : संवाद
विस्तार
उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने अरुणाचल हिमस्खलन में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि सरकार अब शहीदों को परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी। इसके अलावा आशा वर्करों को एक हजार रुपये प्रति महीने इंसेंटिव दिया जाएगा।
विज्ञापन
जम्मू में आयोजित एक कार्यक्रम में उपराज्यपाल सिन्हा ने कहा कि जम्मू संभाग में पर्यटन की अपार क्षमता है और इसके विस्तार के लिए उचित प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय संस्कृति, खानपान, परंपरा, कला को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
प्रसाद योजना के तहत केंद्र की ओर से 91.50 करोड़ की लागत से कटड़ा में तीर्थ यात्री सुविधाएं और 38 करोड़ रुपये की लागत से शिव शक्तिधाम तथा छोटी गंगा टूरिज्म परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। जम्मू कश्मीर में 75 नए पर्यटन स्थलों का विस्तार किया जा रहा है।
विज्ञापन
उपराज्यपाल ने कहा कि मानतलाई, वेलनेस सेंटर और भगवती नगर में पार्क का निर्माण मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। आस्था, सनातम धर्म और प्रकृति के उपहार की नगरी बाग-ए-बाहू को सौंदर्य और विस्तार का नया रूप प्रदान किया गया है।
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जम्मू की खूबसूरती को आधुनिकीकरण से निखारा जा रहा है। वर्ष 2016 में इस परियोजना को मंजूरी मिली थी, लेकिन किन्ही कारणों से देरी हुई। 2014 में देश में बदलाव हुआ और राजनीतिक सरकारों के साथ देश की संस्कृति में भी बदलाव आया है।