फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir government wants to share in hydro power project

पनबिजली के मुनाफे में शेयर चाहती है नई सरकार

Thu, 19 Mar 2015 02:05 PM IST
Updated Thu, 19 Mar 2015 02:05 PM IST
विज्ञापन
jammu kashmir government wants to share in hydro power project

डुलहस्ती और उड़ी पन बिजली परियोजना को एनएचपीसी से रियासत को ट्रांसफर करने के अलावा रियासत में पनबिजली परियोजनाओं से एनएचपीसी को हो रहे मुनाफे में रियासती सरकार शेयर के मामले को केंद्र सरकार के साथ उठाया गया है। विधानसभा सत्र के आगाज पर अपने अभिभाषण में राज्यपाल एनएन वोहरा ने ये बात कहीं।

विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि बिजली क्षेत्र से संबंधित रियासत के भाग्य के बदलाव के लिए डुलहस्ती और उड़ी पन बिजली परियोजनाओं का रियासत को ट्रांसफर होना काफी अहमियत रखता है और इन संभावनाओं पर रियासती सरकार काम कर रही है और केंद्र के साथ भी इस मामले को उठाया है।
विज्ञापन


गठबंधन सरकार के एजेंडे में कम से कम 150 एमएमटी की कोल माइन को केंद्र के समर्थन से रियासत को पिट हैड थर्मल प्लांट के लिए समर्पित करना शामिल है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने जम्मू कश्मीर को सुनिश्चित किया गया है कि रियासत में छह अल्ट्रा थर्मल पावर परियोजनाओं में कम से कम एक में शेयर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रियासत में अब सभी पन बिजली परियोजनाओं में सरकार निजी निवेशकों से पार्टनरशिप में काम करेगी। चिनाब और अन्य क्षेत्रों में स्किल डेवलपमेंट संस्थान भी खोले जाएंगे।

ग्रेटर जम्मू, ग्रेटर श्रीनगर मेगा शहर विकसित होंगे

jammu kashmir government wants to share in hydro power project

राज्यपाल एनएन वोहरा ने कहा कि रियासत सरकार ने ग्रेटर श्रीनगर और ग्रेटर जम्मू दो मेगा शहर विकसित करने की प्रक्रिया शुरू की है। इसके अलावा दो सेटेलाइट शहर न्यू श्रीनगर और न्यू जम्मू भी विकसित होंगे। जिन सभी कस्बों की जनसंख्या 30 हजार से 99,999 तक की है। ऐसे इलाकों का दर्जा बढ़ाकर शहर की तरह विकसित किए जाएंगे।

जम्मू स्वतंत्र पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा

राज्यपाल ने कहा कि सरकार जम्मू को स्वतंत्र पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करेगी। बगलिहार, सलाल और रणजीत सागर में वाटर टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाएगा। रणजीत सागर, मानसर, वुलर और सरुईंसर झीलों का विकास होगा। झेलम और तवी को गंगा नदी की तर्ज पर सुंदर बनाया जाएगा।

इसके अलावा शहर के खास के नाम से विरासत केंद्रों की बहाली होगी। डल झील को विश्व विरासत केंद्र के तौर पर विकसित किया जाएगा। डोगरा और लद्दाख विरासत को भी बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कश्मीर में आल इंडिया इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज को स्थापित करने और जम्मू में आईआईटी और आईआईएम को स्थापित करने की केंद्र की घोषणा का भी धन्यवाद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed