फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir government order 30 percent hike in public vehicle fares

जम्मू-कश्मीरः सार्वजनिक वाहन सेवा आज से शुरू, किराये में 30 फीसदी बढ़ोतरी

Wed, 24 Jun 2020 12:05 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 24 Jun 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
Jammu Kashmir government order 30 percent hike in public vehicle fares
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में सार्वजनिक वाहन सेवा किराये में 30 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ आज से शुरू हो रही है। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी लेकिन कोरोना संकट तक ही जारी रहेगी। प्रदेश के ट्रांसपोर्टर लंबे समय से 50 प्रतिशत किराया बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे। इस बीच ऑल जम्मू-कश्मीर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने बुधवार से तीन महीने बाद सार्वजनिक वाहन चलाने का एलान किया है। किराया बढ़ोतरी से यात्रियों की जेब ढीली होगी। मेटाडोर का न्यूनतम किराया अब आठ रुपये होगा, जो पहले छह रुपये था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः बात उस बेली ब्रिज की जिसकी वजह से बौखलाया है चीन, जानिए सबसे पहले इसे किसने और कब बनाया?
विज्ञापन


सरकार ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम और सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए सार्वजनिक परिवहन सेवा को 50 प्रतिशत यात्रियों के साथ परिचालन की अनुमति दी है। इस वजह से प्रदेश के निजी ट्रांसपोर्टर यात्री किराये में बढ़ोतरी की मांग को लेकर लंबे समय से हड़ताल पर थे। यात्री किराये में बढ़ोतरी के लिए परिवहन विभाग ने कमेटी गठित की थी। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर सरकार ने यात्री किराये में बढ़ोतरी को मंजूरी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
यह भी पढ़ेंः भारतीय सेना को बेहद घातक बनाती हैं ये राइफल, पलक झपकते ही दुश्मन हो जाता है ढेर

ट्रांसपोर्टरों की बैठक आज, चालकों को जारी किए जाएंगे दिशा-निर्देश
प्रदेश में तीन महीने 23 दिन बाद बुधवार से 50 प्रतिशत यात्रियों के साथ सार्वजनिक परिवहन सेवा शुरू होगी। इसमें मेटाडोर, बसें, ऑटो और टैक्सी सहित अन्य सार्वजनिक परिवहन शामिल हैं। कोविड-19 के कारण 18 मार्च से सार्वजनिक परिवहन सेवा पर पाबंदी लगाई थी। 

यह भी पढ़ेंः मेजर शैतान सिंह, जिन्हें यादकर थर्रा उठता है चीन, 120 सपूतों ने 1300 चीनियों को उतारा था मौत के घाट

एसोसिएशन के चेयरमैन टीएस वजीर ने कहा कि यात्री किराये में बढ़ोतरी के फैसले का स्वागत है। हमारी एकजुटता व संघर्ष के कारण सरकार को जायज मांगों को मानना पड़ा। 

किराया बढ़ाने के अहम कारण

  • सरकार द्वारा प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर सेस बढ़ाना
  • ट्रांसपोर्टरों की लगातार चलती आ रही हड़ताल
  • जरूरी सेवा से जुड़े वाहनों का परिचालन बंद करने की धमकी
  • तीन महीने से सार्वजनिक परिवहन सेवा का पूरी तरह बंद रहना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed